PSL मैच में ‘कबूतरबाज़’ पाकिस्तान का दुनिया में बन रहा मजाक, मज़ेदार रिएक्शन की आई बाढ़!

पाकिस्तान सुपर लीग में हैदराबाद किंग्समैन और पेशावर जाल्मी के बीच मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तानों ने एक सफेद कबूतर को आसमान में उड़ाया. इस मुहिम को पाकिस्तान की शांति पहल बताया गया. इसे देख सोशल मीडिया पर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं और कमाल के रिएक्शन दे रहे हैं.

jacket (43)
1 / 6

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबले लगातार खेले जा रहे हैं. इसी बीच इस लीग में एक अनोखा नजारा देखने को मिला. हैदराबाद किंग्समेन और पेशावर जाल्मी के बीच मैच से पहले दोनों टीमों के कप्तान मार्नस लाबुशेन, बाबर आजम और पीएसएल सीईओ सलमान नसीर ने आसमान में सफेद कबूतर उड़ाया. इसे पाकिस्तान की शांति पहल बताया गया. पाकिस्तान की धरती से पर आतंक पनपता है और उस देश की तरफ से इस तरह की पहल हजम नहीं होती है. ऐसे में सोशल मीडिया पर इस चीज को लेकर काफी मजाक बन रहा है.

विज्ञापन

पंचायत वेब सीरीज का मीम

पंचायत वेब सीरीज का मीम2 / 6

फेमस वेब सीरीज में भी इसी तरह का एक सीन था जिसमें नेता कबूतर को उड़ाकर शांति का मैसेज देता है. पाकिस्तान सुपर लीग को अब लोग इस मीम से रिलेट कर रहे हैं.

विज्ञापन

अमेरिका के नाम पर ट्रोलिंग

अमेरिका के नाम पर ट्रोलिंग3 / 6

इस वीडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान को अमेरिका के नौकर के तौर पर दिखाकर ट्रोल किया जा रहा है.

लाहौरी चूरन

लाहौरी चूरन4 / 6

इस पोस्ट के नीचें एक ये तस्वीर काफी वायरल हो रही है, जिसमें पाकिस्तानी सेना के प्रमुख की तस्वीर को चूरन के पैकेट पर लगाया गया है और इसे लाहौरी चूरन कहा जा रहा है.

विज्ञापन

पाकिस्तान बुरी तरह हुआ ट्रोल

पाकिस्तान बुरी तरह हुआ ट्रोल5 / 6

इस तस्वीर पर कई कमेंट सामने आ रहे हैं जिसमें लोग कह रहे हैं कि 100 चूहे खाकर बिल्ली हज को चली, तो वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, कल ही तुम्हारे यहां कोई धमाका हो जाएगा.

शहबाज शरीफ

शहबाज शरीफ6 / 6

पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी इस मामले को लेकर काफी ट्रोल किया जा रहा है. उनको अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बात मानने वाला कहा जा रहा है और उनके साथ के कई मीम शेयर हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन