IPL 2026 से पहले RCB और SRH को लगा झटका, दो बड़े खिलाड़ी शुरुआती मैचों से बाहर! ऑस्ट्रेलियाई से आया अपडेट

Pat Cummins-Josh Hazlewood Update: IPL 2026 की शुरुआत से पहले RCB और SRH फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है. पैट कमिंस और जोश हेजलवुड चोटिल हैं. उनके शुरुआती मैच खेलने पर बड़ा अपडेट सामने आया है.

RCB SRH
1 / 6

Pat Cummins-Josh Hazlewood Update: IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है. इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीजन का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट से पहले अब दोनों टीमों के लिए बुरी खबर सामने आई है. RCB के जोश हेजलवुड और SRH के पैट कमिंस IPL के शुरुआती कुछ मैच मिस करने वाले हैं. ऑस्ट्रेलिया से दोनों प्लेयर्स के IPL में हिस्सा लेने को लेकर बड़ा अपडेट मिला है.

विज्ञापन

RCB और SRH के लिए बुरी खबर

RCB और SRH के लिए बुरी खबर2 / 6

जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की चोट ने टीमों की चिंता बढ़ाई हुई है. अभी IPL शुरू होने में 11 दिन बाकी हैं. ऐसे में कुछ फैंस को लग रहा था कि शायद दोनों या कोई एक 28 मार्च तक जरूर फिट हो जाएगा लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया से आया अपडेट

ऑस्ट्रेलिया से आया अपडेट3 / 6

ऑस्ट्रेलिया के खेल पत्रकार डेनियल चेर्नी ने सोशल मीडिया पर जोश हेजलवुड और पैट कमिंस की चोट पर अपडेट दिया. उन्होंने बताया कि अभी ये दोनों ही गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया में रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं और ऐसे में वो IPL का शुरुआती दौर मिस कर सकते हैं.

PSL को लेकर भी दिया अपडेट

PSL को लेकर भी दिया अपडेट4 / 6

ऑस्ट्रेलिया के इस पत्रकार ने पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर भी अपडेट दिया. पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालात ठीक नहीं हैं. PSL 2026 की शुरुआत 26 मार्च से होगी. पाकिस्तान सुपर लीग के आयोजन में सुरक्षा सबसे बड़ा मसला बनी हुई है. डेनियल चेर्नी ने बताया कि कई सारे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, जो PSL का हिस्सा हैं, उनकी नजर सिक्योरिटी पर बनी हुई है.

विज्ञापन

जोश हेजलवुड नहीं खेले, तो किसे मिलेगा मौका?

जोश हेजलवुड नहीं खेले, तो किसे मिलेगा मौका?5 / 6

जोश हेजलवुड अगर IPL के शुरुआती कुछ मैच मिस करते हैं, तो जैकब डफी को चांस मिल सकता है. डफी के लिए पिछला एक साल अच्छा रहा है और उन्होंने खूब विकेट चटकाए हैं. RCB ने इसी वजह से ऑक्शन में उन्हें खरीदा था. हेजलवुड की गैरमौजूदगी में उन्हें खेलने का चांस मिल सकता है.

SRH की कप्तानी सबसे बड़ा सवाल

SRH की कप्तानी सबसे बड़ा सवाल6 / 6

पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान हैं. अगर पैट शुरुआती मैच मिस करते हैं, तो SRH को एक नए कप्तान की तलाश करनी होगी. रिपोर्ट्स के अनुसार मैनेजमेंट ईशान किशन के नाम पर चर्चा कर रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन