विवादों के बीच RCB के तेज गेंदबाज ने गुपचुप कर ली शादी, जानें कौन हैं यश दयाल की दुल्हनिया

Yash Dayal Marriage: RCB के तेज गेंदबाज यश दयाल ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. यश की दुल्हनिया का नाम श्वेता पुंडीर है. उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए अपनी शादी की जानकारी फैंस को दी है.

Yash Dayal Marriage
1 / 7
Yash Dayal Marriage

Yash Dayal Marriage: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तेज गेंदबाज यश दयाल ने अपनी जिंदगी में नई पारी की शुरुआत कर ली है. विवादों के बीच यश ने गुपचुप तरीके से शादी कर फैंस को चौंका दिया. यश ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और पत्नी श्वेता पुंडीर की तस्वीर भी शेयर की, जिसके बाद यह खबर सामने आई.

विज्ञापन

4 फरवरी को हुई थी शादी

4 फरवरी को हुई थी शादी2 / 7

जानकारी के मुताबिक, यश दयाल और श्वेता पुंडीर की शादी 4 फरवरी को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी. शादी समारोह में सिर्फ दोनों परिवार के करीबी लोग ही शामिल हुए थे. यहां किसी भी क्रिकेटर की उपस्थिति नहीं थी. शादी इतने गुपचुप तरीके से हुई कि एक महीने से ज्यादा वक्त तक किसी को इसकी खबर भी नहीं मिली.

विज्ञापन

विवादों के बीच लिए लिए सात फेरे

विवादों के बीच लिए लिए सात फेरे3 / 7

हालांकि, पिछले साल यश दयाल काफी विवादों में भी रहे थे. उनके खिलाफ जयपुर की एक नाबालिग लड़की के साथ दो साल तक ब्लैकमेल कर रेप करने का आरोप लगा था और इस मामले में सांगानेर सदर थाने में FIR भी दर्ज हुई थी. इसके अलावा, गाजियाबाद की एक महिला ने भी उन पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था.

यश दयाल ने खुद दी शादी की जानकारी

यश दयाल ने खुद दी शादी की जानकारी4 / 7

बाद में राजस्थान हाई कोर्ट से उन्हें जनवरी में अग्रिम जमानत मिल गई थी. उस समय उनकी पत्नी श्वेता पुंडीर ने भी कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था. इसके बाद यश ने हाईकोर्ट में एक और याचिका दाखिल की थी. अब उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली और इसकी जानकारी खुद सोशल मीडिया पर दी.

विज्ञापन

कौन हैं यश दयाल की दुल्हनिया श्वेता पुंडीर?

कौन हैं यश दयाल की दुल्हनिया श्वेता पुंडीर?5 / 7

श्वेता पुंडीर एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और व्लॉगर हैं. वह दिल्ली की रहने वाली हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 6 लाख फॉलोअर्स हैं. उन्होंने पहले इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स लीग में ब्रॉडकास्टर्स के साथ भी काम किया है. इंस्टाग्राम बायो के मुताबिक, वह खुद को आर्टिस्ट, कंटेंट क्रिएटर और व्लॉगर बताती हैं. श्वेता ने हाल ही में यश के साथ एक रील भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी.

IPL 2026 में RCB के लिए खेलते हुए आएंगे नजर

IPL 2026 में RCB के लिए खेलते हुए आएंगे नजर6 / 7

यश दयाल अब आईपीएल 2026 में फिर से आरसीबी के लिए खेलते नजर आएंगे. फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस सीजन के लिए 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया है. 2023 में जब रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में लगातार पांच छक्के लगाए थे, तब वह काफी चर्चा में आ गए थे. हालांकि, इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी की और RCB के लिए अच्छा प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

यश दयाल का आईपीएल करियर

यश दयाल का आईपीएल करियर7 / 7

यश दयाल ने 2022 में गुजरात टाइटंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था. यश ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 43 मैच खेले हैं, जिनकी 43 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 33.90 की औसत से कुल 41 विकेट अपने नाम किए हैं. इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 3/20 का रहा है. वहीं उनकी इकॉनमी रेट 9.57 की रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन