वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हुए रवि बिश्नोई, इस बात के लिए हैं यंग सुपरस्टार के शुक्रगुजार
Ravi Bishnoi Praises Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स टीम अब तक अजेय रही है, क्योंकि उन्होंने 10 अप्रैल को डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी को 6 विकेट से हरा दिया. वैभव सूर्यवंशी के साथ-साथ ध्रुव जुरेल और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ी भी स्टार परफॉर्मर रहे, और उन्होंने मौजूदा सीजन में अपनी लगातार चौथी जीत दर्ज की.

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने अपनी अग्रेसिव बैटिंग से हर क्रिकेट फैंस को अपना दीवाना बना लिया है. यहां तक कि उनके टीम के मेंबर रवि बिश्नोई भी तारीफ करते नहीं थकते. रवि ने वैभव की शान में कई अहम बातें कही हैं.
गजब का कॉन्फिडेंस
2 / 6आरआर बनाम आरसीबी मैच के बाद जियोहॉटस्ट पर बात करते हुए रवि बिश्नोई ने बताया कि कैसे ये युवा खिलाड़ी नेट्स में टीम के गेंदबाजों का सामना कॉन्फिडेंस और इरादे के साथ पहली ही गेंद से करता है. शायद यही अदा क्रिकेट फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है.
वैभव के शुक्रगुजार
3 / 6रवि ने कहा, 'वो नेट्स में हममें से हर किसी को टारगेट करता है. मैं ड्रेसिंग रूम में हमेशा कहता रहता हूं कि मैं सच में शुक्रगुजार हूं कि वो हमारी टीम में है. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि नेट्स में मुझे गेंद लगती है या नहीं.'
'कोई मुकाबला नहीं'
4 / 6उन्होंने आगे कहा, 'जब उसने क्रुणाल पांड्या की पहली गेंद पर एक रन लिया, तो हम सब हैरान रह गए, क्योंकि आमतौर पर वो पहली ही गेंद से लेफ्ट-आर्म स्पिनरों पर हमला बोल देता है. लेकिन शानदार, जिस तरह से वो इस समय बल्लेबाजी कर रहा है, उसका कोई मुकाबला नहीं है.'
ऑरेंज और पर्पल कैप RR के पास
5 / 615 साल के वैभव सूर्यवंशी ने इस आईपीएल सीजन में अब तक धूम मचा दी है; उन्होंने चार पारियों में 200 रन बनाए हैं और इस समय ऑरेंज कैप उनके पास है. दूसरी तरफ इस मैच में 2 विकेट लेने के बाद रवि बिश्नोई अब 4 पारियों में 9 विकेट लेकर पर्पल कैप के हकदार बन गए हैं.
अगला मैच कब?
6 / 6इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला 13 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होगा. रियान पराग की टीम को उम्मीद होगी को वो इस मैच में 'जीत का पंजा' लगा पाएंगे.