धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी नहीं बढ़ेगी वैभव सूर्यवंशी की सैलरी, IPL के इस नियम ने बढ़ाई टेंशन

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 1.1 करोड़ रुपये में 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को खरीदा था. जिसके बाद आईपीएल 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार प्रदर्शन किया है. सूर्यवंशी के आईपीएल सैलरी की बड़ी चर्चा हो रही है.

Vaibhav Sooryavanshi
1 / 6
Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही टूर्नामेंट खत्म होने के बाद सूर्यवंशी को 5 बड़े अवार्ड भी मिले. जिसके कारण ही सूर्यवंशी फिलहाल सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. अब उनके सैलरी को बढ़ाने की भी मांग हो रही है. हालांकि धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी सूर्यवंशी की सैलरी नहीं बढ़ने वाली है.

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी

आईपीएल 2026 में छाए वैभव सूर्यवंशी 2 / 6

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए 16 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 48.50 की औसत से 776 रन बनाए हैं. इस दौरान वैभव ने 63 चौके और 72 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

नहीं बढ़ पाएगी सूर्यवंशी की सैलरी

नहीं बढ़ पाएगी सूर्यवंशी की सैलरी 3 / 6

आईपीएल 2027 में भी वैभव सूर्यवंशी को 1.1 करोड़ की ही सैलरी मिलने वाली है. धमाकेदार प्रदर्शन के बाद भी वैभव की सैलरी नहीं बढ़ने वाली है. वैभव को अभी और बेहतर सैलरी के लिए इंतजार करना होगा. 

BCCI के नियम ने वैभव का रास्ता रोका

BCCI के नियम ने वैभव का रास्ता रोका 4 / 6

दरअसल बीसीसीआई के नियम के मुताबिक मेगा ऑक्शन में बिकने वाले खिलाड़ी का 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट होता है. ऐसे में इस 3 साल के बीच में सैलरी नहीं बढ़ पाती है. इसी नियम के कारण वैभव की सैलरी नहीं बढ़ पा रही है. 

विज्ञापन

आईपीएल 2028 में बढ़ेगी सैलरी

आईपीएल 2028 में बढ़ेगी सैलरी5 / 6

अब वैभव सूर्यवंशी की सैलरी आईपीएल 2028 के मेगा ऑक्शन में ही बढ़ेगी. जहां पर अगर उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रिटेन किया, तो 25 करोड़ के आस-पास सैलरी मिल सकती है. वहीं ऑक्शन में शामिल होने पर 30 करोड़ की भी बोली सकती है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में वैभव को करना होगा साबित

इंटरनेशनल क्रिकेट में वैभव को करना होगा साबित 6 / 6

जल्द ही वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में भी डेब्यू का मौका मिल सकता है. ऐसे में अगर उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में भी शानदार प्रदर्शन किया, तो आईपीएल में उनकी सैलरी और भी ज्यादा बढ़ सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन