IPL 2026 के बीच 15,660 करोड़ में बिकी राजस्थान रॉयल्स की टीम, नए मालिकों के नाम उड़ा देंगे सबके होश!
Rajasthan Royals Sold: IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक मिल गए हैं. 15 हजार करोड़ से ज्यादा रकम में RR की डील फाइनल हो गई.

Rajasthan Royals Sold: IPL 2026 के बीच राजस्थान रॉयल्स की टीम को नए मालिक मिल चुके हैं. पिछले काफी महीनों से RR की बिक्री की खबर सामने आ रही थी. अब बताया जा रहा है कि कुछ अलग-अलग निवेशकों ने मिलकर राजस्थान रॉयल्स की टीम को खरीद लिया है. जल्द ही आधिकारिक प्रेस रिलीज सामने आ सकती है. राजस्थान रॉयल्स ही नहीं, बल्कि दूसरी लीगों में मौजूद उनकी अलग-अलग टीमें भी बिक चुकी हैं.
राजस्थान रॉयल्स को मिले नए मालिक
2 / 6TOI की रिपोर्ट के मुताबिक मित्तल परिवार और अदार पूनावाला ने अधिकतम हिस्सेदारी अपने नाम कर ली है. वो मनोज बडाले समेत अन्य निवेशकों के साथ मिलकर RR के बोर्ड का हिस्सा बनेंगे.
15,660 करोड़ में बिकी RR
3 / 6रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स और उनकी अन्य टीमें - पार्ल रॉयल्स एवं बारबाडोस रॉयल्स - तीनों को 1.65 बिलियन डॉलर्स (15,600 करोड़ रुपये) में खरीदा गया है. आर्सेलरमित्तल के चेयरमैन लक्ष्मी एन मित्तल, CEO आदित्य मित्तल, नॉन-इंडिपेंडेंट डायरेक्टर वनिशा मित्तल-भाटिया, सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के CEO अदार पूनावाला और मनोज बडाले राजस्थान रॉयल्स के बोर्ड का हिस्सा होंगे.
किसकी कितनी हिस्सेदारी?
4 / 6TOI की रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान रॉयल्स में मित्तल परिवार की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत होगी. अदार पूनावाला के पास 18% और मौजूदा निवेशकों के पास लगभग 7% हिस्सेदारी होगी, जिसमें मनोज बडाले भी शामिल हैं.
पुरानी डील नहीं हो पाई सफल
5 / 6मार्च 2026 में खबर सामने आई थी कि काल सोमानी के नेतृत्व में मौजूद निवेशकों का ग्रुप राजस्थान रॉयल्स को खरीदने का दावेदार है. उन्होंने 1.63 बिलियन डॉलर्स में RR का मालिकाना हक पाने की बोली लगाई थी. हालांकि, यह डील सफल नहीं हो पाई.
IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन
6 / 6IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अब तक धमाकेदार साबित हुआ है. उन्होंने 10 मैचों में हिस्सा लिया है, जिसमें से 6 में उन्हें जीत मिली है. 4 मैच RR के पक्ष में नहीं गए हैं, लेकिन वो प्लेऑफ में जगह बनाने के बड़े दावेदार नजर आ रहे हैं. यह उनके नए मालिकों के लिए सकारात्मक खबर है.