SRH vs RCB: इस वजह से हैदराबाद और बेंगलुरु के बीच मैच रद्द होने का खतरा, सामने आया बड़ा अपडेट

आईपीएल 2026 में 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला जाना है. हालांकि इस मैच पर रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है.

Cricket News - 2026-05-22T180010.796
1 / 6

आईपीएल 2026 में 22 मई को 67वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. आरसीबी 18 अंकों के साथ टॉप पर है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद 16 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है. लीग स्टेज में दोनों टीमों की ये आखिरी भिड़ंत है. मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि खराब मौसम की वजह से मैच में बारिश होने की संभावना है.  

विज्ञापन

मौसम बिगाड़ सकता है खेल

मौसम बिगाड़ सकता है खेल2 / 6

एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक 22 मई को हैदराबाद का तापमान 38 डिग्री है. बारिश होने की संभावना 15 प्रतिशत है. इसके अलावा नमी 38 फीसदी तो हवा 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. मैच के दौरान बारिश दखलअंदाजी दे सकती है. ऐसे में मैच का मजा भी किरकिरा हो सकता है. ये भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी

विज्ञापन

हेड टू हेड में कौन आगे?

हेड टू हेड में कौन आगे?3 / 6

हैदराबाद और बेंगुलुरु के बीच अब तक आईपीएल इतिहास में 27 मैच खेले गए हैं. पलड़ा ज्यादा भारी हैदराबाद का रहा है. हैदराबाद ने 14 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु 12 मुकाबले अपने नाम कर पाई है. एक मैच का नतीजा नहीं निकला है. ये भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होंगे रोहित शर्मा? ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम इंडिया में उनकी जगह

कैसी है पिच?

कैसी है पिच?4 / 6

पिच की बात करें तो राजीव गांधी स्टेडियम की पिच पर आमतौर से खूब रन बनते हैं. पिछले 2 मैच में हैदराबाद ने यहां पर दिल्ली और पंजाब को हराया है, दोनों मुकाबले में हैदराबाद ने क्रमश 242 और 234 रन बनाए थे. ऐसे में इस पिच पर बल्लेबाजों को खूब मदद मिलेगी.

विज्ञापन

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 11

आरसीबी की संभावित प्लेइंग 115 / 6

जैकब बेथेल/जॉर्डन कॉक्स, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड.

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 116 / 6

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन