IPL 2026: KKR की हार पर भड़के आर अश्विन, सोशल मीडिया पर जमकर उड़ाया मजाक

IPL 2026: केकेआर का प्रदर्शन अब तक आईपीएल 2026 में अच्छा नहीं रहा है. 3 बार की आईपीएल चैंपियन को अब तक खेले गए 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा. हैदराबाद के खिलाफ तो केकेआर को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा.

Cricket News - 2026-04-03T161800.781
1 / 6

IPL 2026: आईपीएल 2026 में 3 अप्रैल को केकेआर ने सीजन का दूसरा मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेला. हालांकि इस मैच में भी केकेआर को हार का सामना करना पड़ा. इस मैच से पहले केकेआर ने अपना पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला था. लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा. अब केकेआर के प्रदर्शन से आर अश्विन नाराज हैं. उन्होंने जमकर ट्रोल किया है.  

विज्ञापन

आर अश्विन ने किया ट्रोल

आर अश्विन ने किया ट्रोल2 / 6

केकेआर के खराब प्रदर्शन पर आर अश्विन ने नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने कहा "केकेआर को इस सीजन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. उनकी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और उन सब चीजों को भूल जाइए. जिस तरह से उन्होंने यह मैच और पिछला मैच खेला, मुझे लगता है कि उनके पास एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं है जिस पर वे चार ओवरों के लिए भरोसा कर सकें.

विज्ञापन

गेंदबाजी विभाग कमजोर

गेंदबाजी विभाग कमजोर3 / 6

उन्होंने आगे "कहा कई बार आपके पास एक या दो कमजोर कड़ियां होती हैं जिन्हें आप सहारा देने की कोशिश करते हैं, लेकिन आपके पास एक भी ऐसा गेंदबाज नहीं है जो आपको चार ओवरों की गारंटी दे सके."

वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर उठाया सवाल

वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी पर उठाया सवाल4 / 6

अश्विन को लगता है कि वरुण चक्रवर्ती की गेंदबाजी कारगार नहीं है. उन्होंने कहा "एक गेंदबाज के साथ क्या होता है जब उसकी बहुत पिटाई होती है, यह वरुण के लिए ऐसा समय है जो उसने पहले कभी नहीं देखा। यह उनके लिए एक बड़ा झटका है। जब मैं उन्हें देखता हूं, तो मुझे लगता है कि उनका आत्मविश्वास बहुत कम है."

विज्ञापन

महंगे साबित हुए थे वरुण

महंगे साबित हुए थे वरुण5 / 6

हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती काफी महंगे साबित हुए थे. उन्होंने 2 ओवर में 31 रन खर्च किए थे और कोई भी विकेट नहीं ले पाए थे.

65 रनों से मिली थी हार

65 रनों से मिली थी हार6 / 6

हैदराबाद ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 226/8 रन बनाए थे, जिसके जवाब में केकेआर 16 ओवर में 161 रनों पर सिमट गई. इस मैच में कोलकाता को 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन