आधा सीजन पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने के बाद क्यों प्लेऑफ से बाहर हुई PBKS? इन 5 कारणों ने डुबो दी टीम की लुटिया!

IPL 2026: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम को बहुत ही धमाकेदार शुरुआत मिली. फ्रेंचाइजी पहले 7 में से एक भी मुकाबला नहीं हारी. जिसके कारण ही टीम के लिए प्लेऑफ की राह आसान नजर आ रही थी. हालांकि उसके बाद भी पंजाब की टीम लीग स्टेज से ही बाहर हो गई.

Punjab Kings IPL 2026
1 / 6
Punjab Kings IPL 2026

IPL 2026: पंजाब किंग्स की टीम पहले 7 मैचों में एक भी मुकाबला नहीं हारी थी. जिसके बाद टीम अतिआत्मविश्वास में नजर आ रही थी. यही गलती अंत में टीम को भारी पड़ी. लगातार 6 मुकाबले हारने के कारण ही अंत में पंजाब की टीम का समीकरण पूरी तरह से खराब हो गया. जिसके कारण ही लीग स्टेज के मुकाबले खत्म होने के बाद पंजाब किंग्स की टीम टॉप 4 का हिस्सा नहीं थी.

विज्ञापन

2 घरेलू मैदान होना

2 घरेलू मैदान होना 2 / 6

पंजाब किंग्स की टीम ने मुल्लांपुर में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया था. हालांकि जैसे ही टीम के मैच धर्मशाला में शिफ्ट हुए तो फ्रेंचाइजी लगातार हारने लगी. दोनों परिस्थितियों का पंजाब की टीम फायदा नहीं उठा सकी. उलटा उन्हें नुकसान ही हो गया.

विज्ञापन

लय टूटने के बाद दबाव में आई टीम

लय टूटने के बाद दबाव में आई टीम3 / 6

श्रेयस अय्यर की टीम जैसे ही लगातार 2 मुकाबला हारी, तो उनके ऊपर दबाव बहुत ज्यादा बढ़ गया. अचानक हेड कोच रिकी पोंटिंग और कप्तान अय्यर प्लेइंग 11 में बदलाव करने लगे. जिसका बुरा असर टीम पर पड़ा.

गेंदबाजों ने किया निराश

गेंदबाजों ने किया निराश 4 / 6

पिछले सीजन फाइनल खेलने वाली पंजाब किंग्स की टीम इस सीजन बुरी तरह से फेल हुई. उसके बाद गेंदबाजों का निराशाजनक प्रदर्शन रहा. पंजाब किंग्स के खिलाफ लगभग सभी टीमों ने ही 200 रनों का आंकड़ा आसानी से पार किया था.

विज्ञापन

सेकंड हाफ में टॉप ऑर्डर फेल

सेकंड हाफ में टॉप ऑर्डर फेल 5 / 6

टूर्नामेंट की शुरुआत में पंजाब किंग्स की टीम जब अच्छा प्रदर्शन कर रही थी. उस समय टॉप ऑर्डर के रन आ रहे थे. लेकिन जैसे प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली और प्रभसिमरन के रन तेजी से आने बंद हुए तो टीम की बल्लेबाजी पूरी तरह से फेल हो गई.

मध्यक्रम ने किया निराश

मध्यक्रम ने किया निराश 6 / 6

पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के मध्यक्रम ने जमकर रन बनाए थे, लेकिन इस सीजन ऐसा नहीं देखने को मिला. शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा और सूर्यांश शेडगे ने उम्मीद के अनुरूप रन नहीं बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन