Shreyas Iyer Net Worth: आलीशान घर, लग्जरी कारें…, करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer Net Worth: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स अपना पहला मुकाबला आज गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है. इस मुकाबले में सभी की नजरें कप्तान श्रेयस अय्यर पर टिकी हैं. अय्यर लंबे समय के बाद टी-20 मुकाबला खेलते हुए नजर आएंगे. अय्यर ने नेटवर्थ की भी चर्चा शुरू हो गई है.

Shreyas Iyer
1 / 6
Shreyas Iyer

Shreyas Iyer Net Worth: टीम इंडिया के सुपरस्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर क्रिकेट के अलावा अपने स्टाइल के लिए भी जाने जाते हैं. अय्यर लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में खेल रहे हैं. उसके अलावा अब तो वो आईपीएल में कप्तानी करते हुए भी नजर आ रहे हैं. जिसके कारण ही वो करोड़ों की कमाई करते हैं. उनके पास मुंबई में आलीशान घर हैं और लग्जरी कारों का भी शौक रखते हैं.

विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की सैलरी

श्रेयस अय्यर की सैलरी2 / 6

बीसीसीआई ने श्रेयस अय्यर को ग्रेड बी में रखा है. जहां पर उन्हें लगभग 3 करोड़ की सैलरी मिलती है. इसके अलावा मैच फीस भी अय्यर को मिलता है. अय्यर फिलहाल सिर्फ वनडे फॉर्मेट में ही टीम इंडिया के लिए खेलते हुए नजर आते हैं.

विज्ञापन

आईपीएल में श्रेयस अय्यर की सैलरी

आईपीएल में श्रेयस अय्यर की सैलरी 3 / 6

पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में श्रेयस अय्यर को 26.75 करोड़ में खरीदा था. आईपीएल 2026 में भी वो इसी रकम में खेल रहे हैं. आईपीएल की सैलरी के कारण ही अय्यर की नेट वर्थ कई खिलाड़ियों से आगे निकल गई है

अय्यर की ब्रांड वैल्यू

अय्यर की ब्रांड वैल्यू4 / 6

आईपीएल विनिंग कप्तान श्रेयस अय्यर के पास कई बड़ी कंपनियों के एंडोर्समेंट हैं. जिसमें बोट, जिलेट, रेड बुल, ब्रिटानिया और भारतपे का नाम भी इसमें शामिल है. भविष्य में उन्हें और भी बड़े ब्रांड मिल सकते हैं.  

विज्ञापन

भारतीय टीम के वनडे उपकप्तान का घर और कार कलेक्शन

भारतीय टीम के वनडे उपकप्तान का घर और कार कलेक्शन 5 / 6

इंडिया के वनडे टीम के उपकप्तान श्रेयस अय्यर के मुंबई में 11.8 करोड़ का 4BHK है. इसके अलावा उनके पास लेम्बोर्गिनी हुराकन और मर्सिडीज जी63 एएमजी जैसी महंगी कार भी है. 

स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की नेट वर्थ

स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की नेट वर्थ 6 / 6

मध्यक्रम के उभरते हुए स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की अनुमानित नेट वर्थ 65 करोड़ की आंकी गई है. इसमें उनके ब्रांड एंडोर्समेंट से होने वाली कमाई भी शामिल है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन