'मेरी नजर ट्रॉफी पर...' IPL 2026 से पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने भरी हुंकार, इंजरी से वापसी पर दिया बड़ा बयान

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से करेगी. इससे पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि उनकी नजर सिर्फ ट्रॉफी पर है.

Shreyas Iyer
1 / 7
Shreyas Iyer

IPL 2026, Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और सभी 10 टीमें जोरों-शोरों से तैयारियां कर रही हैं. पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स की टीम इस साल अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पंजाब की टीम आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचकर खिताब अपने नाम करने से चूक गई थी. वहीं, टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बड़ा बयान दिया है.  

विज्ञापन

'मेरी नजर ट्रॉफी पर है'

'मेरी नजर ट्रॉफी पर है'2 / 7

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले श्रेयस अय्यर ने शुक्रवार को एक खास इवेंट में अपनी तैयारियों को लेकर बड़ा बयान दिया. अय्यर ने कहा, "उम्मीदें बहुत ज्यादा हैं और इसमें मजा आता है. मुझे यह चुनौती पसंद है, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि जब भी हम मैदान पर उतरें, हमें जीतना ही है. मेरी नजर ट्रॉफी पर है."

विज्ञापन

IPL 2025 के फाइनल में RCB के खिलाफ मिली थी हार

IPL 2025 के फाइनल में RCB के खिलाफ मिली थी हार3 / 7

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 में पूरे सीजन काफी शानदार खेल दिखाया और 11 साल के लंबे इंतजार के बाद फाइनल में अपनी जगह बनाई थी. हालांकि, फाइनल मुकाबले में टीम को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के हाथों हार का सामना करना पड़ा.

इंजरी से वापसी पर दिया बड़ा बयान

इंजरी से वापसी पर दिया बड़ा बयान4 / 7

चोट से उबरकर मैदान पर वापसी को लेकर अय्यर ने कहा, "चोट लगने के बाद वापसी करना हमेशा ही एक चुनौती भरा काम होता है. मेरा वजन लगभग 7 किलो कम हो गया था और उस वजन को वापस पाने में मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी. लेकिन मुझे चुनौतियां पसंद हैं. मुझे खुशी है कि मैंने अपनी जिंदगी के उस मुश्किल दौर को पार कर लिया है और अब मैं गर्व के साथ अपनी टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए यहां वापस आ गया हूं."

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी थी गंभीर चोट

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान लगी थी गंभीर चोट5 / 7

दरअसल, श्रेयस अय्यर को 25 अक्टूबर को सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान कैच लेने के प्रयास में बाईं पसलियों के निचले हिस्से में गंभीर चोट लगी थी जिससे अंदरूनी रक्तस्राव के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. इस चोट के कारण उन्हें लगभग दो महीने तक मैदान से दूर रहना पड़ा.

पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल

पंजाब किंग्स का पूरा शेड्यूल6 / 7

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स की टीम अपने अभियान की शुरुआत 31 मार्च को मुल्लांपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच से करेगी. इसके बाद पंजाब की टीम 3 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स और 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. वहीं, 11 अप्रैल को टीम का सामना पंजाब किंग्स से होगा.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड

पंजाब किंग्स का फुल स्क्वॉड7 / 7

श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहाल वढेरा, विष्णु विनोद, हरनूर पन्नू, पायला अविनाश, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, हरप्रीत बरार, मार्को जानसेन, अजमतुल्लाह उमरजई, प्रियांश आर्या, मुशीर खान, सूर्यांश शेडगे, मिच ओवेन, कूपर कैनोली, बेन द्वारशुइस, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, व्यशाक विजयकुमार, यश ठाकुर, जेवियर बार्टलेट, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद, लॉकी फर्ग्यूसन.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन