MI और CSK के लिए खेल चुके खिलाड़ी ने PSL में बरपाया कहर, इस्लामाबाद को दिलाई धमाकेदार जीत

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग में 24 अप्रैल को हैदराबाद किंग्समैन और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में MI और CSK के लिए खेल चुके खिलाड़ी ने कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेकर अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई.

PSL 2026, Richard Gleeson
1 / 7

PSL 2026, Richard Gleeson: एक तरफ भारत में आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है तो दूसरी तरफ पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) चल रहा है. इसी बीच 24 अप्रैल को खेले गए PSL 2026 के मुकाबले में एक खिलाड़ी ने ऐसा कहर बरपाया कि सामने वाली टीम सिर्फ 80 पर ही ढेर हो गई. ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि MI और CSK का हिस्सा रह चुके इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन हैं.

विज्ञापन

PSL में रिचर्ड ग्लीसन ने बरपाया कहर

PSL में रिचर्ड ग्लीसन ने बरपाया कहर2 / 7

PSL 2026 में शुक्रवार (24 अप्रैल) को हैदराबाद किंग्समैन और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेले गए मुकाबले में रिचर्ड ग्लीसन ने अपनी घातक गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बिल्कुल टिकने नहीं दिया और 3 विकेट लेकर हैदराबाद को सिर्फ 80 रन पर समेटने में बड़ी भूमिका निभाई. इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया.

विज्ञापन

ग्लीसन ने 3 ओवर में झटके 3 विकेट

ग्लीसन ने 3 ओवर में झटके 3 विकेट3 / 7

38 साल के ग्लीसन ने हैदराबाद के खिलाफ 3 ओवर में सिर्फ 9 रन देकर 3 विकेट झटके और टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर दिया. उन्होंने कप्तान मार्नस लाबुशेन के साथ-साथ माज सदाकत और सैम अयूब भी शामिल थे. उनके अलावा, शादाब खान और इमाद वसीम ने भी 3-3 विकेट लिए और हैदराबाद की टीम 15.5 ओवर में 80 रन पर ऑलआउट हो गई.

इस्लामाबाद ने 40 गेंदों में जीता मैच

इस्लामाबाद ने 40 गेंदों में जीता मैच4 / 7

81 रनों के छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्लामाबाद ने भी शुरुआत में विकेट गंवा दिए और डेवन कॉनवे जल्दी आउट हो गए. लेकिन इसके बाद मोहसिन रियाज ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 18 गेंदों में 43 रन ठोक दिए. उनकी पारी की बदौलत टीम ने महज 40 गेंदें यानी 6.4 ओवर में 83 रन बनाकर मैच आसानी से 8 विकेट से जीत लिया.

विज्ञापन

MI और CSK का रह चुके हैं हिस्सा

MI और CSK का रह चुके हैं हिस्सा5 / 7

रिचर्ड ग्लीसन पिछले लगातार दो सीजन में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का भी हिस्सा रह चुके हैं. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए खेला, लेकिन उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और सिर्फ 3 मैचों में 2 विकेट ही ले पाए.

रिचर्ड ग्लीसन का टी20 करियर

रिचर्ड ग्लीसन का टी20 करियर6 / 7

ग्लीसन के टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 143 मैचों में 167 विकेट अपने नाम कर चुके हैं. वह IPL और PSL के अलावा, SA20, BBL, BPL, ILT20 जैसी फ्रेंचाइजी लीगों में खेल चुके हैं. वह आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. उनके नाम 6 टी20I में 9 विकेट दर्ज हैं.

विज्ञापन

इस्लामाबाद ने प्लेऑफ में बनाई जगह

इस्लामाबाद ने प्लेऑफ में बनाई जगह7 / 7

इस जीत के साथ इस्लामाबाद यूनाइटेड ने 9 में से 5 मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में तीसरा स्थान हासिल कर लिया है और प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. उनके अलावा मुल्तान सुल्तान और पेशावर जाल्मी भी प्लेऑफ में पहुंच चुके हैं. वहीं, आखिरी स्पॉट के लिए लाहौर कलंदर्स, हैदराबाद किंग्समैन और कराची किंग्स के बीच कड़ी टक्कर चल रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन