PSL 2026 के मरून कैप की रेस में इन 5 गेंदबाजों का है दबदबा, लिस्ट में बांग्लादेशी खिलाड़ी भी शामिल

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अब तक 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जहां पर सभी टीमों के बीच अच्छे मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज को मरून कैप मिलती है. फिलहाल मरून कैप की रेस मजेदार नजर आ रही है.

sufiyan muqeem PSL 2026
1 / 6
sufiyan muqeem PSL 2026

PSL 2026: आईपीएल 2026 में जहां गेंदबाजों को बड़ी परेशानी हो रही है, तो वहीं पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में बॉलर कहर बरपा रहे हैं. पाकिस्तान सुपर लीग में गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. जिसके कारण ही इस सीजन में मरून कैप की रेस में खिलाड़ी लगातार बदल रहे हैं. फिलहाल पाकिस्तानी गेंदबाजों का इस कैप की रेस में दबदबा नजर आ रहा है. हालांकि लिस्ट में एक बांग्लादेशी गेंदबाज भी नजर आ रहा है.

विज्ञापन

सुफियान मुकीम

सुफियान मुकीम2 / 6

युवा स्पिनर सुफियान मुकीम पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी के लिए खेल रहे हैं. सुफियान ने अब तक खेले 5 मैचों में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 9.92 की औसत से 13 विकेट अपने नाम किया है.

विज्ञापन

शाहीन शाह अफरीदी

शाहीन शाह अफरीदी 3 / 6

लाहौर कलंदर के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी भी अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. शाहीन ने अब तक खेले 5 मैचों में 12.20 की शानदार औसत से 10 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई है.

इफ्तिखार अहमद

इफ्तिखार अहमद 4 / 6

अनुभवी ऑलराउंडर इफ्तिखार अहमद भी पेशावर जाल्मी के लिए कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में उन्होंने अब तक 4 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 8.56 की शानदार औसत से 9 विकेट झटके हैं.

विज्ञापन

हसन अली

हसन अली 5 / 6

कराची किंग्स के स्टार गेंदबाज हसन अली भी शानदार लय में नजर आ रहे हैं. अब तक पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में उन्होंने 4 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 13.11 की औसत से 9 विकेट हासिल किए हैं.

नाहिद राणा

नाहिद राणा 6 / 6

बांग्लादेशी तेज गेंदबाज नाहिद राणा ने अपनी स्पीड से बल्लेबाजों को बहुत ज्यादा परेशान किया है. उन्होंने 4 मैच पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अब तक खेले हैं. जिसमें उन्होंने 10.86 की औसत से 7 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन