PSL 2026 के ग्रीन कैप की रेस में आगे हैं ये 5 स्टार बल्लेबाज, टॉप पर श्रीलंकाई बल्लेबाज का है जलवा

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में अब तक 22 मुकाबले खेले जा चुके हैं. जहां पर सभी टीमों के बीच अच्छे मुकाबले देखने को मिल रहे हैं. इस लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज को ग्रीन कैप मिलती है. जिसके कारण ही ग्रीन कैप की रेस में मजेदार नजर आ रही है.

Kusal Mendis PSL 2026
1 / 6
Kusal Mendis PSL 2026

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में आईपीएल से ठीक उलट देखने को मिल रहा है. जहां पर आईपीएल में बल्लेबाजों का जादू देखने को मिल रहा है, तो वहीं पाकिस्तान सुपर लीग में गेंदबाज बेहतर नजर आ रहे हैं. हालांकि उसके बाद भी कुछ बल्लेबाजों ने अपना जादू इस लीग में दिखाया है. अगर ग्रीन कैप की रेस में टॉप 5 पर नजर डाले, तो युवा पाकिस्तानी बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है.

विज्ञापन

कुसल मेंडिस

कुसल मेंडिस 2 / 6

पेशावर जाल्मी से श्रीलंकाई खिलाड़ी कुसल मेंडिस खेल रहे हैं. पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में मेंडिस ने अब तक 5 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 61.80 की औसत से 309 रन बनाए हैं. मेंडिस लगभग हर मुकाबले में अपना प्रभाव छोड़ रहे हैं.

विज्ञापन

साहिबजादा फरहान

साहिबजादा फरहान 3 / 6

मुल्तान सुल्तान्स के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान भी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. साहिबजादा फरहान ने 6 मैच इस सीजन में अब तक खेले हैं. जिसमें उन्होंने 49.80 की औसत से 249 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 180.43 का है.

बाबर आजम

बाबर आजम 4 / 6

पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में पेशावर जाल्मी के कप्तान बाबर आजम का भी जलवा देखने को मिल रहा है. जाल्मी के कप्तान बाबर ने अब तक 5 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 57.50 की औसत से 230 रन बनाए हैं. 

विज्ञापन

समीर मिन्हास

समीर मिन्हास 5 / 6

इस्लामाबाद यूनाइटेड के युवा बल्लेबाज समीर मिन्हास भी बहुत अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने 5 मैचों में 51.75 की औसत से बल्लेबाजी करते हुए 207 रन बनाए हैं. मिन्हास भी आक्रामक अंदाज में खेल रहे हैं. 

हसन नवाज

हसन नवाज 6 / 6

क्वेटा ग्लैडिएटर्स के स्टार बल्लेबाज हसन नवाज भी लय में नजर आ रहे हैं. हसन नवाज ने अब तक पाकिस्तान सुपर लीग 2026 में 5 मैच खेले हैं. जिसमें उन्होंने 49.25 की औसत से 197 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 142 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन