IPL 2026 के कारण PSL का हुआ बंटाधार! अब तक 9 प्लेयर्स दिखा चुके हैं ठेंगा, जानिए लिस्ट में कौन-कौन

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही 9 प्लेयर्स अलग-अलग वजहों से PSL छोड़ चुके हैं. यहां देखिए लिस्ट में कौन-कौन शामिल हैं.

PSL 2026
1 / 6
PSL 2026

Pakistan Super League 2026: आईपीएल 2026 के आगाज से दो दिन पहले यानी 26 मार्च से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का 11वां सीजन शुरू होने वाला है, लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले कई खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लेकर लीग को झटका दिया है. पीएसएल को आईपीएल के साथ चलाने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का फैसला अब उल्टा पड़ता दिख रहा है. अब तक 9 प्लेयर्स PSL को ठेंगा दिखा दिया है. कुछ ने आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट की वजह से, तो कुछ ने निजी कारणों से पीएसएल में नहीं खेलने का फैसला किया है.  

विज्ञापन

ब्लेसिंग मुजरबानी से शुरू हुआ था सिलसिला

ब्लेसिंग मुजरबानी से शुरू हुआ था सिलसिला2 / 6

PSL 2026 से नाम वापस लेने के सिलसिले की शुरुआत जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी से हुई थी. इसके बाद मुजरबानी को आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान की जगह अपनी टीम में शामिल कर लिया. अब तक कुल 9 खिलाड़ी पीएसएल से बाहर हो चुके हैं.

विज्ञापन

24 घंटों में तीन खिलाड़ियों ने वापस लिया नाम

24 घंटों में तीन खिलाड़ियों ने वापस लिया नाम3 / 6

पिछले 24 घंटों में तीन और खिलाड़ियों के PSL से हटने की पुष्टि हुई. इनमें वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाड़ी शामिल हैं. पाकिस्तानी मीडिया चैनल जियो के मुताबिक, ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर मैक्गर्क और वेस्टइंडीज के जॉनसन चार्ल्स ने निजी कारणों से हिस्सा नहीं लेने का फैसला किया. वहीं, श्रीलंका के टी20 कप्तान दासुन शनाका भी पीएसएस से बाहर हो गए हैं.

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलंगे शनाका!

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलंगे शनाका!4 / 6

दासुन शनाका के पीएसएल छोड़ने के पीछे बताया जा रहा है कि वे आईपीएल टीमों से बातचीत कर रहे हैं. खबरों के मुताबिक, उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के साथ करार किया है. राजस्थान को चोटिल सैम करन की कमी का सामना करना पड़ा था और शनाका उनकी जगह टीम में शामिल हुए हैं.

विज्ञापन

कौन-कौन छोड़ चुका है PSL 2026?

कौन-कौन छोड़ चुका है PSL 2026?5 / 6

ब्लेसिंग मुजरबानी, जैक फ्रेजर मैक्गर्क, जॉनसन चार्ल्स और दासुन शनाका के अलावा, ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, साउथ अफ्रीका के पेसर ओटनील बार्टमैन और वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती भी आईपीएल कॉन्ट्रैक्ट की वजह से पीएसएल 2026 से बाहर हो गए हैं. इसके अलावा, वेस्टइंडीज के शमार जोसेफ और इंग्लैंड के टेमाल मिल्स ने भी इस लीग से अपना नाम वापस ले लिया है.

PSL में नहीं खेलेंगे अफगानिस्तानी खिलाड़ी

PSL में नहीं खेलेंगे अफगानिस्तानी खिलाड़ी 6 / 6

पाकिस्तान के साथ सीमा पर चल रहे तनाव के बीच अफगानिस्तान ने पहले ही अपने खिलाड़ियों को PSL में खेलने की अनुमति नहीं दी थी. रहमानुल्लाह गुरबाज और मोहम्मद नबी जैसे कई अफगानी खिलाड़ी ने पीएसएल में नहीं खेलने का फैसला किया है. अब दूसरे देशों के खिलाड़ी भी धीरे-धीरे पीछे हटते नजर आ रहे हैं और कई खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है, जिससे लीग को झटका लगा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन