T20 में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक भी भारतीय नहीं

भारत के अलावा दुनिया के कई खिलाड़ी अलग-अलग लीग खेलते हुए नजर आते हैं. ऐसे में ये खिलाड़ी पूरी दुनिया में फ्रेंचाइजी क्रिकेट के जरिए नाम कमाते हैं. यहां नजर डालते हैं दुनिया के 5 सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों पर.

Cricket News - 2026-04-09T164504.338
1 / 6

Players with the most POTM Awards: टी-20 क्रिकेट अब पूरी दुनिया में अपने पैर पसार चुका है. दुनिया के लगभग हर हिस्से में अब फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेला जाता है. हालांकि आईपीएल दुनिया की सबसे अमीर क्रिकेट लीग है. इस लीग की टक्कर अब तक दुनिया की कोई भी लीग नहीं कर पाई है. आइए जानते हैं टी-20 में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों के बारे में.  

विज्ञापन

क्रिस गेल

क्रिस गेल2 / 6

क्रिस गेल इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. उन्होंने अपने दौर में आईपीएल के अलावा दुनिया की लगभग बड़ी लीग में हिस्सा लिया है. उन्होंने 463 टी-20 मैच में 60 बार POTM अवॉर्ड जीते हैं.

विज्ञापन

ग्लेन मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल3 / 6

टी-20 में सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल हैं. उन्होंने 503 टी-20 मैच में 48 बार POTM अवॉर्ड अपने नाम किए हैं.

कीरोन पोलार्ड

कीरोन पोलार्ड4 / 6

कीरोन पोलार्ड का लिस्ट में तीसरा स्थान है. उन्होंने 735 टी-20 मैच में 48 बार POTM अवॉर्ड जीते हैं. पोलार्ड फिलहाल आईपीएल नहीं खेलते हैं. लेकिन इसके अलावा वह अभी भी कुछ लीग खेलते हुए दिखाई देते हैं.

विज्ञापन

राशिद खान

राशिद खान5 / 6

अफगानिस्तान के राशिद खान ने अब तक 522 टी-20 मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 46 बार POTM अवॉर्ड अपने नाम किए हैं. राशिद भी आईपीएल के अलावा दुनिया की कई लीग में हिस्सा लेते हैं.

शाकिब अल हसन

शाकिब अल हसन6 / 6

आखिरी नंबर पर बांग्लादेश के खिलाड़ी शाकिब अल हसन हैं. उन्होंने अब तक 470 टी-20 मैच में 46 बार POTM अवॉर्ड जीते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन