IPL 2026 Final: RCB को लगा बड़ा झटका, बाहर हुआ मैच विनर खिलाड़ी

आईपीएल 2026 में आरसीबी के स्टार खिलाड़ी को फाइनल की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल सकी. सलामी बल्लेबाज ने इस सीजन खूब रन बनाए थे. फाइनल की प्लेइंग 11 से बाहर होना आरसीबी के लिए बड़ा नुकसान है.

Cricket News - 2026-05-31T192752.552
1 / 6

आईपीएल 2026 फाइनल मुकाबले में में 31 मई को रॉयल बैंगलुरु और गुजरात टाइटंस की टीम आमने सामने उतर चुकी हैं. आरसीबी की नजरें लगातार दूसरे खिताब जीतने पर हैं, जबकि जीटी भी दूसरा खिताब जीतने के लिए उतर चुकी है. फाइनल से पहले आरसीबी को बड़ा झटका लगा है. टीम का स्टार खिलाड़ी प्लेइंग 11 से बाहर हो गया है.  

विज्ञापन

बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी2 / 6

आरसीबी के सलामी बल्लेबाज फिल्प साल्ट को प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिल पाई है. टीम के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है. साल्ट एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और अपने दम पर मैच का रुख बदलने का दम रखते हैं.

. ये भी पढ़ें: IPL 2026 फाइनल के लिए वैभव सूर्यवंशी पहुंचे अहमदाबाद

विज्ञापन

आरसीबी को बड़ा झटका

आरसीबी को बड़ा झटका3 / 6

उम्मीद जताई जा रही थी कि साल्ट गुजरात के खिलाफ आरसीबी की ओर से फाइनल मुकाबला खेलेंगे. लेकिन वह प्लेइंग 11 के अलावा इंपैक्ट प्लेयर की भी लिस्ट में शामिल नहीं हुए. उन्होंने आईपीएल 2026 में अपना आखिरी मुकाबला 18 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेला था. ये भी पढ़ें: एमएस धोनी से लेकर सुरेश रैना तक, ये रहे IPL फाइनल्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

आखिरी मैच में जड़ा अर्धशतक

आखिरी मैच में जड़ा अर्धशतक4 / 6

साल्ट को दिल्ली के खिलाफ खेले गए मुकाबले में फील्डिंग के दौरान उंगली में चोट लगी थी. इसके लिए वह बीच सीजन इंग्लैंड भी गए थे. अपने आखिरी मैच में उन्होंने आरसीबी के लिए 63 रनों की शानदार पारी भी खेली थी. साल्ट ने पिछले सीजन भी आरसीबी के लिए शानदार प्रदर्शन किया था और 13 मैच में 403 रन बनाए थे. इस सीजन भी वह शानदार फॉर्म में थे. उन्होंने 6 मैच में 202 रन बनाए थे.

विज्ञापन

आरसीबी की प्लेइंग 11

आरसीबी की प्लेइंग 115 / 6

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन): विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार.

गुजरात की प्लेइंग 11

गुजरात की प्लेइंग 116 / 6

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन