PCB की 5 शर्तों पर आ गया ICC का जवाब! 3 के लिए हुआ साफ इनकार तो 2 पर बन सकती है बात

ICC rejected PCB Demands: आईसीसी और पाकिस्तान के बीच का विवाद अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. सामने आ रही जानकारी के अनुसार पाकिस्तान भारत के खिलाफ मैच को लेकर अपना बायकॉट वापस लेने के लिए तैयार हो गया है. इस पूरे मामले पर आखिरी फैसला जल्द ही आ सकता है. इसके लिए आईसीसी के साथ हुई मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरफ से 5 शर्तें रखी गई हैं. आईसीसी की तरफ से इन शर्तों में से 3 को सिरे से खारिज कर दिया गया है तो वहीं 2 शर्तों पर बात बन सकती है.

jacket (1) (46)
1 / 6

Advertisment

2 / 6

पाकिस्तान की पहली मांग थी कि बांग्लादेश के ऊपर किसी तरह का कोई जुर्माना नहीं लगाया जाए और आईसीसी की तरफ से उनको रेवेन्यू का पूरा हिस्सा मिले. आईसीसी इस मामले में पहले ही साफ कर चुका है कि बांग्लादेश को किसी तरह की कोई सजा नहीं दी जाएगी और उनको पूरा हिस्सा मिलेगा.

विज्ञापन

3 / 6

PCB की दूसरी मांग थी कि बांग्लादेश को अगले साइकिल में होने वाले अंडर 19 विश्व कप की मेजबानी मिले. पिछले साल के महिला टी20 विश्व कप को दुबई शिफ्ट कर दिया गया था. आईसीसी इस बात पर विचार कर सकता है.

4 / 6

पाकिस्तान ने भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज खेलने की इच्छा जाहिर की है. आईसीसी की तरफ से PCB की इस मांग को सिरे से खारिज कर दिया गया है क्योंकि ये उनके डोमेन की बात ही नहीं है. इसका फैसला बीसीसीआई ही ले सकता है.

विज्ञापन

5 / 6

आईसीसी के साथ हुई मीटिंग में पीसीबी ने भारत-बांग्लादेश और पाकिस्तान की ट्राई सीरीज की मांग भी की है. आईसीसी की तरफ से इस मांग को भी खारिज कर दिया गया है. आईसीसी किसी भी देश को किस देश के साथ सीरीज खेलनी है इस बात का फैसला नहीं ले सकता.

6 / 6

इस मीटिंग में ये मांग भी रखी गई कि भारत इस साल बांग्लादेश का दौरा करने के लिए जाए लेकिन आईसीसी ने इस मांग को भी खारिज कर दिया है. बीसीसीआई की तरफ से अगस्त में होने वाले बांग्लादेश के दौरे को पोस्टपोन किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन