IPL 2026 से पहले पंजाब किंग्स की बढ़ी मुश्किलें! 7 मैचों के लिए बाहर हुआ टीम का स्टार तेज गेंदबाज

Update on Lockie Ferguson: इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती मैचों में पंजाब किंग्स के लॉकी फर्ग्यूसन हिस्सा नहीं लेंगे. कई लोगों के मन में सवाल था कि कब तक ये स्टार तेज गेंदबाज बाहर रहेगा. अब इसे लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.

PBKS Team
1 / 6

Update on Lockie Ferguson: IPL 2026 की शुरुआत से पहले सभी टीमों की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. हाल ही में खबर आई कि RR के सैम करन चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. RCB के जोश हेजलवुड और SRH के पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों से बाहर हो चुके हैं. अगर वो फिट रहे, तभी टूर्नामेंट का हिस्सा बन पाएंगे. हाल ही में खबर आई थी कि पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन शुरुआती मैचों का हिस्सा नहीं बनेंगे. अब पता चल गया है कि वो कितने मुकाबलों से बाहर रहेंगे.

विज्ञापन

कितने मैचों से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन?

कितने मैचों से बाहर हुए लॉकी फर्ग्यूसन?2 / 6

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज IPL 2026 में पंजाब किंग्स के स्क्वाड का हिस्सा हैं. पीटीआई ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि लॉकी कुल 7 मैचों से बाहर रहेंगे. इसका सीधा अर्थ है कि वो आधा टूर्नामेंट मिस करने वाले हैं.

विज्ञापन

क्यों लॉकी नहीं खेल रहे शुरुआती मैच?

क्यों लॉकी नहीं खेल रहे शुरुआती मैच?3 / 6

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान लॉकी फर्ग्यूसन के पहले बच्चे का जन्म हुआ था. इसी वजह से वो टूर्नामेंट छोड़कर घर लौट गए थे और सुपर 8 स्टेज के लिए उन्होंने टीम में वापसी की थी. अभी वो अपने परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं. इसी वजह से उन्होंने IPL में 7 मैच नहीं खेलने का फैसला किया है.

लॉकी फर्ग्यूसन पिछले साल भी खेले थे सीमित मैच

लॉकी फर्ग्यूसन पिछले साल भी खेले थे सीमित मैच4 / 6

लॉकी फर्ग्यूसन IPL 2025 में भी पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा थे. उस दौरान उन्होंने मात्र 4 मैचों में हिस्सा लिया था. वो हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते बाहर हो गए थे. इसके बावजूद पंजाब किंग्स फाइनल में पहुंची थी.

विज्ञापन

PBKS के पास क्या है फर्ग्यूसन के बैकअप विकल्प?

PBKS के पास क्या है फर्ग्यूसन के बैकअप विकल्प?5 / 6

लॉकी फर्ग्यूसन के लिए पंजाब किंग्स के पास बैकअप गेंदबाज के रूप में कई अच्छे विकल्प हैं. बेन ड्वारशुइस और जेवियर बार्टलेट उनके स्क्वाड का हिस्सा हैं. दोनों ही लॉकी की जगह प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं.

PBKS का पूरा स्क्वाड

PBKS का पूरा स्क्वाड6 / 6

श्रेयस अय्यर (कप्तान), अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, मार्कस स्टोइनिस, प्रभसिमरन सिंह, शशांक सिंह, मार्को जानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, हरप्रीत बरार, नेहल वढेरा, मुशीर खान, प्रियांश आर्या, विशाक विजयकुमार, जेवियर बार्टलेट, यश ठाकुर, पायला अविनाश, हरनूर पन्नू, सूर्यांश शेडगे, मिचेल ओवेन, बेन ड्वारशुइस, कूपर कोनोली, प्रवीण दुबे, विशाल निषाद.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन