PSL 2026 के ओपनिंग मैच में फेल हुए 5 स्टार पाकिस्तानी खिलाड़ी, हैदराबाद किंग्समन को भारी पड़ी गलती
Pakistan Super League: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का ओपनिंग मुकाबला 26 मार्च को लाहौर कलंदर और हैदराबाद किंग्समन के बीच खेला जाएगा. जहां पर लाहौर की टीम 69 रनों से जीत मिली. इस मुकाबले में पाकिस्तान के 5 स्टार खिलाड़ी बुरी तरह से फेल हो गए.

Pakistan Super League: लाहौर कलंदर और हैदराबाद किंग्समन के बीच एकतरफा मुकाबला देखने को मिला. जहां पर लाहौर कलंदर के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों ने ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही उनकी टीम पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के ओपनिंग मैच में 69 रनों से जीत मिली. इस मुकाबले में हैदराबाद किंग्समन को पावरप्ले में धीमी बल्लेबाजी का नुकसान हुआ.
सैम अयूब
2 / 6हैदराबाद किंग्समन के सलामी बल्लेबाज सैम अयूब लंबे समय से फेल हो रहे हैं. बल्ले के साथ उन्होंने 13 गेंदों में सिर्फ 17 रन ही बनाए. वहीं गेंदबाजी के दौरान भी उन्होंने 4 ओवर में एक भी विकेट नहीं लिया.
उस्मान खान
3 / 6विकेटकीपर बल्लेबाज उस्मान खान भी हैदराबाद के ओपनर की भूमिका निभा रहे हैं. जहां पर उन्होंने अपनी टीम को निराश करते हुए 6 गेंदों में 9 रन ही बनाए. उस्मान गैरजिम्मेदार बल्लेबाजी करते हुए नजर आए.
आकिफ जावेद
4 / 6तेज गेंदबाज आकिफ जावेद ने भी इस मुकाबले में बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही कप्तान मार्नस लाबुशेन ने उनसे सिर्फ 2 ओवर ही कराए. बल्ले के साथ उन्होंने सिर्फ 1 रन ही बनाए.
अब्दुल्लाह शफीक
5 / 6लाहौर कलंदर की टीम जीत गई, लेकिन टीम के स्टार बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक बल्ले के साथ फेल हो गए. उन्होंने 5 गेंदों में सिर्फ 4 रन बनाए. शफीक इस फॉर्मेट में लगातार फेल हो रहे हैं.
आसिफ अली
6 / 6मैच फिनिशर आसिफ अली भी कमबैक नहीं कर सके. लाहौर कलंदर की टीम आसिफ की वजह से ही 200 रनों का आंकड़ा पार नहीं कर सकी. आसिफ ने 6 गेंदों में 9 रन बनाए.