बांग्लादेश दौरे के लिए पाकिस्तान ने 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को दिया मौका, जानिए कौन हैं ये नए चेहरे

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में सबसे ज्यादा चर्चा उन 4 नए चेहरों की हो रही है, जिन्हें पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है. यहां जानिए कौन हैं ये 4 अनकैप्ड खिलाड़ी?

Pakistan Cricket Team
1 / 6
Pakistan Cricket Team

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम अगले महीने मई में 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश का दौरा करेगी. इस टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपनी 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है, जिसकी कप्तानी शान मसूद को सौंपी गई है. वहीं, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इस टीम में 4 अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह दी है, जो पहली बार पाकिस्तान के लिए टेस्ट मैच खेलते हुए नजर आएंगे. तो आइए जानते हैं कौन हैं पाकिस्तान के ये 4 नए चेहरे, जिन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन से सिलेक्टर्स का ध्यान खींचा है.  

विज्ञापन

1. अजान अवैस

1. अजान अवैस 2 / 6

सियालकोट के रहने वाले 21 साल के अजान अवैस एक बांए हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाया है. अजान अपनी लंबी और धैर्यपूर्ण पारियों के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अब तक खेले 33 मैचों की 59 पारियों में 48.60 की शानदार औसत से 2673 रन बनाए हैं, जिसमें 10 शतक और 9 अर्धशतक भी शामिल हैं. इसमें उनका बेस्ट स्कोर 203* रहा है. इसके अलावा, उनके नाम लिस्ट ए में 13 मैचों में 375 रन दर्ज हैं. वह पाकिस्तान अंडर-19 का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और काफी शानदार प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

2. अब्दुल्ला फजल

2. अब्दुल्ला फजल 3 / 6

कराची के 23 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज अब्दुल्ला फजल मिडिल ऑर्डर को मजबूती देने के लिए जाने जाते हैं. फजल एक तकनीकी रूप से सक्षम बल्लेबाज हैं और जरूरत पड़ने पर ऑफ-स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं. उन्होंने हाल ही में घरेलू क्रिकेट में शानदार फॉर्म दिखाया है. उन्होंने अब तक खेले 25 फर्स्ट क्लास मैचों में 41.54 की औसत से 1828 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 10 अर्धशतक भी शामिल हैं. इसमें उनका बेस्ट स्कोर 182 रन का रहा है. फजल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में रावलपिंडीज के लिए खेलते हैं.

3. अमद बट

3. अमद बट 4 / 6

30 साल के अमद बट एक अनुभवी ऑलराउंडर हैं, जो दाएं हाथ से तेज गेंदबाजी करते हैं और आक्रामक बल्लेबाज भी करते हैं. अमाद भी सियालकोट से आते हैं और उन्हें 'सिक्स पैक' के नाम से भी जाना जाता है. अमद ने अब तक खेले 64 फर्स्ट क्लास मैचों में 3.27 के इकोनॉमी रेट से 205 विकेट चटकाए हैं और बल्ले से 23.48 की औसत से 2114 रन भी बनाए हैं. उन्होंने एक पारी में 6 विकेट लेने का कारनामा भी किया है. हाल ही में उन्होंने सियालकोट की कप्तानी करते हुए कायदे-आजम ट्रॉफी का खिताब जीता, जहां फाइनल में वह 'प्लेयर ऑफ द मैच' रहे. वह PSL और BPL जैसी टी20 लीग भी खेल चुके हैं.

विज्ञापन

4. मोहम्मद गाजी गोरी

4. मोहम्मद गाजी गोरी 5 / 6

23 वर्षीय मोहम्मद गाजी गोरी टीम में बैकअप विकेटकीपर-बल्लेबाज की 1692 138 41.26 2309 73.2भूमिका निभाएंगे. गाजी गोरी ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ पाकिस्तान के लिए एक वनडे मैच खेला है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में यह उनका पहला मौका होगा. उनके नाम फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 26 मैचों में 1662 रन दर्ज हैं, जिसमें उन्होंने 3 शतक और 10 अर्धशतक भी जड़े हैं. इस दौरान उनका औसत 41.26 का रहा. उन्होंने हालिया प्रेसिडेंट ट्रॉफी में स्टेट बैंक की ओर से खेलते हुए 128 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी.

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम

बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान की टीम6 / 6

शान मसूद (कप्तान), अब्दुल्ला फजल, अमाद बट, अजान अवैस, बाबर आजम, हसन अली, इमाम-उल-हक, खुर्रम शहजाद, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), मोहम्मद गाजी गोरी (विकेटकीपर), नोमान अली, साजिद खान, सलमान अली आगा, सऊद शकील और शाहीन शाह अफरीदी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन