भारत का बहिष्कार करने पर पाकिस्तान पर लगने वाला है करोड़ों का जुर्माना, एक्शन मोड में आईसीसी
India vs Pakistan T20 World Cup 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला नहीं खेला जाएगा. पाकिस्तान ने 1 फरवरी को भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया है. हालांकि पाकिस्तान को तगड़ा झटका लगने वाला है. पीटीआई के एक सूत्र ने पीसीबी के जुर्माने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है.

2 / 6पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि अगर पाकिस्तान झुकता नहीं है और भारत के खिलाफ नहीं खेलता है. उन्हें वित्तीय दंड का सामना करना पड़ेगा.
3 / 6पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2026 के आधिकारिक प्रसारक जियोस्टार की ओर से कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है.
4 / 6लगभग 35 मिलियन अमेरिकी डॉलर का जुर्माना पाकिस्तान को देना पड़ सकता है. जियो हॉटस्टार आईसीसी का आधिकारिक प्रसारक है. ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ जियो हॉटस्टार कानूनी कार्रवाई कर सकता है.
5 / 6बता दें कि 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में खेला जाना था. लेकिन फिलहाल इस मुकाबले पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
6 / 6वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमें अपने अभियान की शुरुआत 7 फरवरी से करने वाली हैं. पाकिस्तान अपना पहला मुकाबला नीदरलैंड्स, जबकि भारत अपना पहला मुकाबला यूएसए के खिलाफ खेलने के लिए उतरेगी.