‘मैं Brock Lesnar के वर्चस्व को खत्म करूंगा’, 27 साल के यंग WWE स्टार ने WrestleMania से पहले खाई कसम

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच जबरदस्त सिंगल मैच होने वाला है. इस मैच को लेकर सभी उत्साहित हैं. खैर इससे पहले फेमी ने लैसनर को लेकर रेड ब्रांड के एपिसोड में बड़ा दावा किया है.

WWE
1 / 6
ब्रॉक लैसनर को लेकर आया बयान

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच बहुत बड़ा मैच होने वाला है. इनकी राइवलरी जबरदस्त रही है. इस मुकाबले को लेकर फैंस के बीच उत्साह बना हुआ है. खैर मेगा इवेंट से पहले Raw का अंतिम एपिसोड भी खत्म हो गया है. वहां पर लैसनर और फेमी के अलग-अलग सैगमेंट हुए. फेमी ने लैसनर को लेकर बड़े दावे कर दिए हैं. ऐसा लगता है कि वो द बीस्ट को WrestleMania में मजा चखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

विज्ञापन

ब्रॉक लैसनर ने साइन किया कॉन्ट्रैक्ट

ब्रॉक लैसनर ने साइन किया कॉन्ट्रैक्ट2 / 6

Raw के एपिसोड की शुरुआत इस हफ्ते ब्रॉक लैसनर ने की. उन्होंने तुरंत आकर कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. इसके बाद पॉल हेमन ने ओबा फेमी को लेकर बात रखी. फैंस ने इस दौरान फेमी के नाम के चैंट्स लगाए. लैसनर ने तुरंत माइक हाथ में लेकर कहा कि रेसलमेनिया 42 के बाद दर्शक फेमी के नाम को भूल जाएंगे.

विज्ञापन

ओबा फेमी ने दिया बड़ा बयान

ओबा फेमी ने दिया बड़ा बयान3 / 6

ओबा फेमी ने भी कॉन्ट्रैक्ट साइन किया. उनकी पॉल हेमन के साथ बातचीत हुई. फेमी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि चार हफ्ते का इतिहास साबित करता है कि लैसनर को हराया जा सकता है. फमी ने कहा कि अभी तक उन्होंने हर बार लैसनर को मात दी है.

ओबा फेमी का दावा

ओबा फेमी का दावा4 / 6

ओबा फेमी ने रेसलमेनिया 42 से पहले बड़ी कसम खाई है. उन्होंने कहा कि वो एकमात्र व्यक्ति हैं और हमेशा से वो ही व्यक्ति रहे हैं, जो WWE में लैसनर के अब तक के वर्चस्व को खत्म करेंगे. फेमी ने कह दिया है कि वो रेसलमेनिया 42 में लैसनर को धूल चटाने के लिए तैयार हैं.

विज्ञापन

WWE WrestleMania 42 में किसकी होगी जीत?

WWE WrestleMania 42 में किसकी होगी जीत?5 / 6

WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर और ओबा फेमी के बीच बड़ा मैच होने की उम्मीद है. दोनों की राइवलरी को अभी तक शानदार अंदाज में बिल्ड किया गया है. रिंग में तोड़फोड़ होना पक्का है. सवाल ये है कि किस स्टार की जीत होगी. अभी तक सभी का ये ही मानना है कि फेमी मैच में तगड़ी जीत हासिल कर सकते हैं.

WrestleMania में लैसनर का रहा है अच्छा रिकॉर्ड

WrestleMania में लैसनर का रहा है अच्छा रिकॉर्ड6 / 6

WrestleMania में लैसनर का रिकॉर्ड बराबरी का रहा है. उन्होंने कुल 12 मुकाबले अपने करियर में अभी तक लड़े हैं. छह में जीत और छह में हार का सामना उन्हें करना पड़ा है. फेमी के खिलाफ वो 13वां मैच लड़ने वाले हैं. अब देखना होगा कि वो जीत दर्ज कर पाएंगे या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन