NZ vs SA 4th T20I: 21 साल का सूखा खत्म करने उतरी न्यूजीलैंड टीम, जानें प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल्स

NZ vs SA 4th T20I: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 22 मार्च को वेलिंगटन में खेला जाएगा. इस मुकाबले में कीवी टीम के पास 21 साल का सूखा खत्म करने का मौका है. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी.

New Zealand vs South Africa T20I
1 / 8
New Zealand vs South Africa T20I

New Zealand vs South Africa 4th T20I: न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के तीन मैच खेले जा चुके हैं और फिलहाल कीवी टीम 2-1 से आगे है. पहले टी20 मैच में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की थी, लेकिन दूसरे और तीसरे में न्यूजीलैंड ने जीत हासिल कर बढ़त बना ली. वहीं, अब कीवी टीम के पास 21 साल का सूखा खत्म करने का शानदार मौका है.  

विज्ञापन

कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20I मैच?

कब और कहां खेला जाएगा चौथा टी20I मैच?2 / 8

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रविवार, 22 मार्च को वेलिंगटन के स्काई स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरे और तीसरे टी20 मैच जीतने हासिल करने वाली कीवी टीम अब जीत की हैट्रिक लगाकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने सिर्फ 1 बार जीती है टी20 सीरीज

न्यूजीलैंड ने सिर्फ 1 बार जीती है टी20 सीरीज3 / 8

दरअसल, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ केवल एक ही टी20 सीरीज जीती है. दोनों टीमों के बीच अब तक 6 टी20 सीरीज खेली गई हैं. न्यूजीलैंड ने 2005 में पहली सीरीज जीती थी, जो सिर्फ एक मैच की थी. इसके बाद 2007, 2012 और 2017 में साउथ अफ्रीका ने सीरीज अपने नाम की. 2015 में सीरीज ड्रॉ रही. ऐसे में न्यूजीलैंड की नजरें इस 21 साल के सूखे को खत्म करने पर होगी.

टॉम लैथम करेंगे न्यूजीलैंड की कप्तानी

टॉम लैथम करेंगे न्यूजीलैंड की कप्तानी4 / 8

इस सीरीज में मिचेल सैंटनर बाकी मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, इसलिए टॉम लैथम को कीवी टीम की कप्तानी सौंपी गई है. साथ ही लॉकी फर्ग्यूसन और डेवोन कॉनवे को भी आराम दिया गया है. ऐसे में नॉर्दर्न ब्रेव के बैटर केटीन क्लार्क को डेब्यू का मौका मिल सकता है और तेज गेंदबाजी यूनिट में भी बदलाव संभव है.

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव

साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11 में हो सकता है बदलाव5 / 8

साउथ अफ्रीका की टीम में भी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. लुथो सिम्पाला की जगह ओटनील बार्टमैन को मौका मिल सकता है. वहीं, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज और वियाम मुल्डर जैसे खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर सबकी नजरें होंगी, जो मैच का रुख पलट सकते हैं

कब और कहां देखें लाइव?

कब और कहां देखें लाइव?6 / 8

न्‍यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच चौथा टी20I मैच भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी सुबह 11:15 बजे टॉस होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले को टीवी पर सोनी स्‍पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप फैनकोड और सोनी लिव ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 117 / 8

टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), केटीन क्लार्क, टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवन जैकब्स, जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, जोश क्लार्कसन/नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, बेन सियर्स, जायडन लेनोक्स/जैक फाउल्केस.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 118 / 8

टोनी डी जोर्जी, वियान मुल्डर, कॉनर एस्टरहुइजन (विकेटकीपर), रुबिन हरमन, जेसन स्मिथ, डियान फॉरेस्टर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज (कप्तान), नकोबानी मोकोएना, ओटनील बार्टमैन.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन