NZ vs SA 1st T20I: टी20 वर्ल्ड कप के बाद न्यूजीलैंड-साउथ अफ्रीका की पहली टक्कर! जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड से लेकर लाइव स्ट्रीमिंग तक पूरी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खत्म होने के बाद न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें पहली बार एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा. मैच से पहले यहां जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी जानकारी.

New Zealand vs South Africa
1 / 8

New Zealand vs South Africa 1st T20I Prediction: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम एक नई सीरीज के लिए तैयार है. कीवी टीम अपने घर में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी और दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला रविवार, 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा. बतौर कप्तान मिचेल सैंटनर और केशव महाराज आमने-सामने होंगे.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो बार हुई थी भिड़ंत

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो बार हुई थी भिड़ंत2 / 8

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दो बार आमने-सामने हुई थी. पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया था. वहीं सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से मात दी थी. उस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल तक पहुंची थी, जबकि न्यूजीलैंड को टीम इंडिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

किसका पलड़ा भारी?

किसका पलड़ा भारी?3 / 8

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें साउथ अफ्रीका का पलड़ा भारी रहा है. दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल में अब तक कुल 20 बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें से 12 बार अफ्रीकी टीम ने बाजी मारी है. वहीं न्यूजीलैंड को 8 मैचों में जीत मिली है.

कितने बजे शुरू होगा मैच?

कितने बजे शुरू होगा मैच?4 / 8

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला रविवार, 15 मार्च को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में खेला जाएगा. यह मैच न्यूजीलैंड के लोकल टाइम के अनुसार शाम 7:15 बजे, जबकि भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस मैच शुरू से आधे घंटे पहले यानी 11:15 बजे होगा.

विज्ञापन

भारत में कहां देखें लाइव मैच?

भारत में कहां देखें लाइव मैच?5 / 8

न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के बीच इस टी20 सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय फैंस टीवी पर सोनी नेटवर्क के Sony Sports 1 चैनल पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLIV और FanCode ऐप पर उपलब्ध होगी.

पिच रिपोर्ट

पिच रिपोर्ट6 / 8

माउंड माउंगानुई के बे ओवल की पिच आमतौर पर संतुलित मानी जाती है, लेकिन यहां हाई-स्कोरिंग मुकाबले भी देखने को मिलते हैं. पिच काफी फ्लैट और हार्ड होती है, जिस वजह से गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में मदद मिलती है. इस मैदान पर अब तक कुल 24 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें 15 मुकाबले पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं, जबकि 5 मैच रन चेज करने वाली टीम के नाम रहे हैं. यहां टी20 में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 155 रन रहा है.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 11

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग 117 / 8

डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), टिम रॉबिन्सन, निक केली, बेवॉन जैक्बस, जेम्स नीशम, कोल मैककोन्ची, मिचेल सैंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, जकारी फौल्कस, नाथन स्मिथ, बेन सियर्स.

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका की संभावित प्लेइंग 118 / 8

टोनी डी जोरज़ी, जेसन स्मिथ, रुबिन हरमन (विकेटकीपर), जॉर्डन हरमन, वियान मुल्डर, जॉर्ज लिंडे, गेराल्ड कोएत्जी, केशव महाराज (कप्तान), डियान फॉरेस्टर, ओटनील बार्टमैन, लूथो सिपमला.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन