सिर्फ इस IPL स्टार के लिए क्रिकेट देखते हैं टेनिस लेजेंड नोवाक जोकोविच, लेकिन कभी नहीं हुई मुलाकात

Novak Djokovic Follows Game of Cricket For Virat Kohli: 24 बार ग्रैंड स्लैम सिंगल्स टाइटल जीतने वाले टेनिस के महान खिलाड़ी नोवाक जोकोविच को क्रिकेट से काफी दिलचस्पी है, और वो भारत के एक सुपरस्टार प्लेयर के लिए 'जेंटलमैन' गेम को फॉलो करते हैं.

Novak Djokovic RCB
1 / 6
Novak Djokovic RCB

सर्बिया के टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने बताया है कि वो भारत के महान खिलाड़ी विराट कोहली के फैन हैं और उनके ही चलते क्रिकेट के खेल को फॉलो करते हैं. इस सच को उन्होंने हाल में बयां किया है.

विज्ञापन

2 / 6

नोवाक जोकोविच ने लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स 2026 के दौरान टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में कहा, 'हां, विराट मेरा दोस्त है और मैं उसकी बहुत इज्जत और तारीफ करता हूं. सच कहूं तो, असल में उसी की वजह से मैंने क्रिकेट देखना शुरू किया था. पहले मैं क्रिकेट नहीं देखता था, लेकिन उसकी वजह से मैंने इसे और ज्यादा देखना शुरू कर दिया.'

विज्ञापन

3 / 6

नोवाक जोकोविच ने आगे कहा, 'हम एक-दूसरे के संपर्क में रहते हैं, और उम्मीद है कि जब मैं भारत आऊंगा, मैं 'अगर' नहीं कहना चाहता, बल्कि जब मैं भारत आऊंगा तो वो मेरे साथ शामिल हो सकेंगे. हम थोड़ा टेनिस और थोड़ा क्रिकेट खेल सकते हैं, मजे कर सकते हैं, और बस पॉजिटिव माहौल बना सकते हैं और खेल का जश्न मना सकते हैं.

4 / 6

नोवाक जोकोविच और विराट कोहली की अब तक कोई मुलाकात नहीं हुई है, लेकिन दोनों एक दूसरे को काफी अच्छे से जानते हैं. दिलचस्प बात ये है कि वे इंस्टाग्राम पर दोस्त बने और कुछ वकत से एक-दूसरे के संपर्क में हैं.

विज्ञापन

5 / 6

टेनिस के दिग्गज ने अपने इंडियन फैंस को भी मैसेज देते हुए कहा, 'मेरा संदेश हमेशा प्यार, सम्मान और उन सभी सपोर्ट के लिए आभार है जो मुझे पिछले कुछ सालों में दुनिया भर के भारतीय टेनिस और खेल प्रेमियों से निजी रूप से मिला है. इस दौरान मैं उनमें से बहुत से लोगों से मिला हूं. मेरा संदेश यह भी होगा- 'भारत में बहुत जल्द मिलते हैं,' क्योंकि मुझे वहां जाना है.'

6 / 6

पिछले कुछ सालों से मुझे वहां जाने की एक पुकार महसूस हो रही है. मुझे सच में उम्मीद है कि मैं भारत आकर कोई इवेंट होस्ट कर पाऊंगा, कोई मैच खेल पाऊंगा, या जो भी हो. मैं सच में ऐसा चाहता हूं क्योंकि मैं भारतीय लोगों के बहुत करीब महसूस करता हूं.'

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन