वो लड़की, जिसने दी विराट कोहली के IPL 2026 सीजन को नई लाइफ लाइन

आईपीएल 2026 में अब तक विराट कोहली ने शानदार प्रदर्शन किया है. विराट 5 मैच में 228 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा भी जमाए हुए हैं. हालांकि उनके पीछे आरसीबी की एक महिला स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट नवनीता गौतम हैं.

Cricket News - 2026-04-16T184741.379
1 / 6

आईपीएल 2026 में अब तक आरसीबी ने शानदार प्रदर्शन किया है. आईपीएल 2025 का खिताब जीतने वाली आरसीबी इस बार अपनी चैपिंयनशिप को बरकरार रखने की नियत से उतरी है और दमदार प्रदर्शन भी कर रही है. आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में विराट कोहली अनफिट हो गए थे. हालांकि इसके बाद आरसीबी की स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट नवनीता गौतम ने शानदार काम किया, जिन्होंने विराट को फिट रखने में अहम भूमिका निभाई.  

विज्ञापन

विराट हुए थे अनफिट

विराट हुए थे अनफिट2 / 6

आईपीएल 2026 में विराट कोहली मुंबई इंडियंस के खिलाफ अनफिट महसूस कर रहे थे. बीच मैदान पर उन्हें काफी परेशानी में देखा गया, जिसकी वजह से नवनीता गौतम को मैदान पर आना भी पड़ा. हालांकि ऐसा माना जा रहा था कि विराट कोहली कुछ मैच के लिए बाहर हो सकते हैं.

विज्ञापन

नवनीता गौतम ने शानदार काम किया

नवनीता गौतम ने शानदार काम किया3 / 6

लेकिन नवनीता गौतम ने उनके लिए शानदार काम किया. नवनीता गौतम आईपीएल इतिहास की पहली स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट भी हैं. विराट की थेरेपी में उन्होंने अहम योगदान निभाया. सिर्फ विराट की ही नहीं, बल्कि आरसीबी के सभी खिलाड़ियों को फिट रखने की जिम्मेदारी नवनीता गौतम के पास है.

विराट ने एलएसजी के खिलाफ किया बेहतरीन प्रदर्शन

विराट ने एलएसजी के खिलाफ किया बेहतरीन प्रदर्शन 4 / 6

वह विराट को सही ढंग से उपचार न देती तो शायद किंग कोहली आईपीएल 2026 में कई मैचों से बाहर हो सकते थे. लेकिन विराट ने 15 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में खेलते हुए कमाल किया.

विज्ञापन

इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे थे विराट

इंपैक्ट खिलाड़ी के रूप में उतरे थे विराट5 / 6

किंग कोहली ने एलएसजी के खिलाफ 34 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली, जिसमें 6 चौके के अलावा 1 छक्का शामिल था. उन्होंने पावर प्ले में शानदार बल्लेबाजी कर एलएसजी को बैकफुट पर कर दिया था. हालांकि विराट इस मैच में फील्डिंग करने के लिए नहीं उतरे थे.

100 प्रतिशत फिट नहीं हूं-विराट

100 प्रतिशत फिट नहीं हूं-विराट6 / 6

विराट ने एलएसजी के खिलाफ मैच के बाद कहा कि मैं अभी 100 प्रतिशत फिट नहीं हूं. पिछले मैच में मेरे घुटने में थोड़ी तकलीफ थी. वैसे भी, मैं पिछले चार-पांच दिनों से थोड़ा अस्वस्थ महसूस कर रहा हूं. इसलिए, मैं धीरे-धीरे अपनी बेस्ट फॉर्म में वापस आ रहा हूं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन