'इजरायल और पाकिस्तान एक जैसे...', काबुल में हुए एयरस्ट्राइक पर बुरी तरह भड़के नवीन उल हक

पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव जारी है. पाकिस्तान ने काबुल के एक अस्पताल पर हवाई हमला किया, जिसमें करीब 400 लोग मारे गए. खबरों के अनुसार, स्थानीय समयानुसार रात करीब 9 बजे शहर में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दीं, जिसके बाद अफरा तफरी मच गई.

Cricket News - 2026-03-17T103936.968
1 / 6

विज्ञापन

नवीन उल हक का बड़ा बयान

नवीन उल हक का बड़ा बयान2 / 6

इस हमले के बाद अफगानिस्तान के कई स्टार खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के इस हमले की निंदा की. इसी बीच अफगानिस्तान के स्टार तेज गेंदबाज नवीन उल हक ने पाकिस्तान की तुलना इजरायल से की है.

विज्ञापन

इजरायल और पाकिस्तान में कोई फर्क नहीं

इजरायल और पाकिस्तान में कोई फर्क नहीं3 / 6

नवीन ने पाकिस्तान के खिलाफ सोशल मीडिया पर लिखा "इजराइल और पाकिस्तानी शासनकाल के बीच कोई अंतर ढूंढना मुश्किल है."

राशिद खान ने भी जताया दुख

राशिद खान ने भी जताया दुख4 / 6

इसके अलावा राशिद खान ने भी पाकिस्तानी हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया पर दुख जताया. उन्होंने लिखा "पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक से काबुल में नागरिकों के निधन को लेकर बहुत दुखी हूं. लोगों के घर, स्कूल और अस्पतालों पर जानबूझकर या गलती से हमला करना बहुत ज्यादा गलत है. खासकर रमजान के महीने में इस तरह की हरकत काफी दुख पहुंचा रही है."

विज्ञापन

मोहम्मद नबी भी हुए गुस्सा

मोहम्मद नबी भी हुए गुस्सा5 / 6

वहीं, अफगानिस्तान के सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद नबी ने लिखा "काबुल में आज रात एक अस्पताल में लोगों की उम्मीद मिट गई. इलाज के लिए अस्पताल आए युवकों को पाकिस्तान मिलेट्री ने बम धमाके से मार दिया. मां गेट पर अपने बच्चों का इंतजार कर रही थीं. रमदान की 28वीं रात को उन लोगों की जिंदगी छिन गई."

पाक ने आरोप किया खारिज

पाक ने आरोप किया खारिज6 / 6

पाकिस्तान ने एयरस्ट्राइक के सारे आरोप खारिज कर दिए हैं. पाकिस्तान ने दावा किया है कि ये हमला आतंकवादियों के अड्डों पर किया गया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन