'टीम में डर का माहौल जरूरी...', गौतम गंभीर पर मुनाफ पटेल ने दिया बड़ा बयान
Munaf Patel supported Gautam Gambhir: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज मुनाफ पटेल गौतम गंभीर के समर्थन में उतरे हैं. उन्होंने गंभीर की कोचिंग की जमकर तारीफ की और उनके आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है. मुनाफ का बयान सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बिखेर रहा है.

गंभीर को हटाने के बाद चीजें खराब होंगी
2 / 5मुनाफ पटेल को लगता है कि अगर गौतम गंभीर को उनके पद से हटा दिया गया तो भारतीय खिलाड़ियों को संभालना मुश्किल हो जाता है. मुनाफ ने हालिया बातचीत में कहा कि आज के खिलाड़ियों को संभालने का काम गंभीर बखूबी कर रहे हैं. गंभीर के अलावा भारतीय खिलाड़ियों को संभालना मुश्किल है.
गंभीर के पास खिलाड़ियों को बाहर निकालने का साहस
3 / 5मुनाफ को लगता है कि 3 साल बाद जब गंभीर भारतीय टीम से जाएंगे तो चीजें ठीक नहीं रहेंगी. गंभीर के पास खिलाड़ियों को गलत करने पर टीम से बाहर निकालने का साहस है.
कोच और खिलाड़ी दोस्त नहीं हो सकते
4 / 5मुनाफ ने आगे कहा कि कोच को खिलाड़ी का दोस्त रहने की जरूरत नहीं है. कोच का टीम में नियंत्रण होना चाहिए. अगर वह दोस्त है तो आपके सिस्टम को खराब कर रहे हैं. टीम में डर का माहौल होना चाहिए.
वह कितने लोगों से दुश्मनी ले रहा है
5 / 5भारतीय टीम की कोचिंग संभालते हुए गौतम कई लोगों से दुश्मनी ले रहा है. कमेंट्री पैनल में आज 10 में से 8 लोग उनके खिलाफ हैं. 5 में से 4 चयनकर्ता उनके खिलाफ होंगे. लेकिन फिर भी वह अपना काम कर रहे हैं.
