MI vs KKR: मैदान पर उतरते ही इतिहास रचेगी मुंबई इंडियंस, बन जाएगी ऐसा करने वाली पहली टीम

मुंबई इंडियंस 29 मार्च को इतिहास रचने वाली है. इससे पहले किसी भी फ्रेंचाइजी ने ऐसा कारनामा नहीं किया है. केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस यादगार मैच खेलने के लिए उतरेगी.

Cricket News - 2026-03-29T133012.066
1 / 6

आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था. तब 8 फ्रेंचाइजियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया था. हालांकि आईपीएल 2022 में 2 नई फ्रेंचाइजियों को जोड़ा गया. ऐसे में अब 10 टीमें आईपीएल में भाग लेती हैं. 29 मार्च को आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत करेगी.  

विज्ञापन

KKR के खिलाफ यादगार मैच

KKR के खिलाफ यादगार मैच2 / 6

आईपीएल 2026 में दूसरा मुकाबला 29 मार्च को मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा. इस मैच में मुंबई इंडियंस ऐसा कारनामा अपने नाम करने वाली है, जो आज तक आईपीएल की किसी भी फ्रेंचाइजी ने नहीं किया है.

विज्ञापन

इतिहास रचेगी मुंबई इंडियंस

इतिहास रचेगी मुंबई इंडियंस3 / 6

कोलकाता के खिलाफ मुंबई इंडियंस अपना 300वां मैच खेलने के लिए उतरेगी. इससे पहले किसी भी टीम ने 300 मैच नहीं खेला है. मुंबई इंडिंयस केकेआर के खिलाफ ऐतिहासिक मुकाम हासिल करेगी.

5 ट्रॉफी की मालिक

5 ट्रॉफी की मालिक4 / 6

आईपीएल 2008 से हिस्सा ले रही मुंबई इंडियंस ने अब तक 5 ट्रॉफी अपने नाम की है. आईपीएल 2013 में मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की अगुवाई में पहला खिताब जीता था.

विज्ञापन

रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान

रोहित शर्मा सबसे सफल कप्तान5 / 6

इसके बाद फ्रेंचाइजी ने रोहित शर्मा की ही अगुवाई में 4 और खिताब जीते. अब तक मुंबई 5 खिताब जीत चुकी है. खास बात ये है कि रोहित शर्मा ने ही मुंबई को पांचों खिताब अपनी कप्तानी में जिताया है.

हार्दिक पांड्या पर छठी ट्रॉफी का जिम्मा

हार्दिक पांड्या पर छठी ट्रॉफी का जिम्मा6 / 6

मुंबई इंडियंस आईपीएल 2026 में हार्दिक पांड्या की अगुवाई में उतरेगी. फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया था और हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन