KKR या RCB नहीं, इस टीम के नाम है IPL में शुरुआती सबसे ज्यादा मैच हारने का रिकॉर्ड
Winless After First Six Matches of an IPL Season: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद खराब रही और लगातार 6 मैच हारने के बाद 7वें मुकाबले में आखिरकार जीत हासिल की. लेकिन क्या आप जानते हैं IPL इतिहास में सीजन के शुरुआत में सबसे ज्यादा मैच हारने के शर्मनाक रिकॉर्ड किस टीम के नाम दर्ज है?

Teams Winless After First Six Matches of an IPL Season: आईपीएल के इतिहास में कई ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड बने हैं, जिसे कोई भी खिलाड़ी या टीम याद नहीं रखना चाहेगी. अक्सर फैंस को लगता है कि KKR और RCB जैसी टीमें सीजन के शुरुआत में संघर्ष करती हैं और सबसे ज्यादा मैच हारीं हैं, लेकिन आंकड़ें कुछ और ही कहते हैं. IPL इतिहास में शुरुआती 7 या उससे ज्यादा मैच हारने का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड किसी और के नहीं, बल्कि 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के नाम दर्ज है. यहां जानिए उन 5 टीमों के बारे में, जो सीजन की शुरुआत में सबसे ज्यादा मैच हारीं हैं.
1. मुंबई इंडियंस (MI)
2 / 65 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस IPL इतिहास की इकलौती ऐसी टीम है, जिसने सीजन के शुरुआती लगातार 8 मैच हारे हैं. 2022 के आईपीएल सीजन में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई की टीम अपना 7वां मैच भी हार गई थी, जिससे वह आईपीएल इतिहास में सबसे खराब शुरुआत करने वाली टीम बन गई. यह सीजन मुंबई के लिए किसी बुरे सपने जैसा था, जहां उनकी गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों ही पूरी तरह फ्लॉप रही थी.
2. कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
3 / 6आईपीएल 2026 सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की शुरुआत बेहद खराब रही. टीम ने अपने शुरुआती 6 मुकाबले गंवा दिए. हालांकि, KKR ने अपने 7वें मैच में जीत दर्ज कर मुंबई इंडियंस के शर्मनाक रिकॉर्ड की बराबरी करने से खुद को बचा लिया. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 4 विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत दर्ज की.
3. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)
4 / 6विराट कोहली की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए 2019 सीजन की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही थी. आरसीबी की टीम ने लगातार 6 मैच हारे. हालांकि, टीम ने अपने 7वें मैच में जीत हासिल कर हार के सिलसिले को तोड़ दिया. इस जीत ने उन्हें MI जैसी स्थिति में पहुंचने से बचा लिया था.
4. दिल्ली कैपिटल्स (DC)
5 / 6साल 2013 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) भी शुरुआती 6 मैचों में एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाई थी. तब दिल्ली की कप्तानी महेला जयवर्धने के हाथों में थी और टीम ने अपने 7वें मैच में जीत दर्ज कर वापसी की थी.
5. डेक्कन चार्जर्स (DC)
6 / 6डेक्कन चार्जर्स अब आईपीएल का हिस्सा नहीं है, लेकिन 2012 के सीजन में इस टीम ने भी लगातार 6 मैचों में हार का स्वाद चखा था. इस टीम ने भी अपने 7वें मैच में जीत हासिल कर ली थी.