चेन्नई सुपरकिंग्स को तगड़ा झटका, धोनी हुए चोटिल, इतने दिनों के लिए मैदान से बाहर
MS Dhoni Calf Injury: पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को एक झटका है. टीम ने शनिवार, 28 मार्च को ऐलान किया है कि भारत के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 के पहले 2 हफ्ते नहीं खेल पाएंगे, क्योंकि वो पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं.

महेंद्र सिंह धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स अपने अभियान की शुरुआत 30 मार्च को गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम करेगी, लेकिन इस मैच में माही नजर नहीं आएंगे.
2 / 6चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने ऑफिशियल हैंडल से शनिवार सुबह ट्वीट किया, "एमएस धोनी फिलहाल पिंडली की चोट से उबरने के लिए रिहैब से गुजर रहे हैं. इस वजह से, उनके आईपीएल 2026 के पहले दो हफ्ते में न खेलने की संभावना है.'
3 / 6अगर ये मान लिया जाए कि धोनी 2026 के सिर्फ 2 हफ्ते ही नहीं खेलेंगे, तो उम्मीद की जा सकती है कि वो शनिवार, 11 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ या 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मैच में चेन्नई की टीम में वापसी करेंगे.
4 / 6महेंद्र सिंह धोनी की गैरमौजूदगी में, चेन्नई सुपर किंग्स विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संजू सैमसन को सौंप सकती है, जिन्हें टीम में भारत के पूर्व कप्तान का उत्तराधिकारी माना जाता है. हाल ही में उन्होंने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कामयाबी दिलाई है.
5 / 6संजू सैमसन को पिछले दिसंबर में आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले टीम में शामिल किया गया था. उन्हें टीम में लाने के लिए सीएसके ने रवींद्र जडेजा और सैम करन को राजस्थान रॉयल्स के साथ ट्रेड किया था.
6 / 6अगस्त 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद भी धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार खेलते रहे हैं. पिछले सीजन में उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए सभी 14 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 24.5 की औसत और 135.17 के स्ट्राइक रेट से 196 रन बनाए.