IPL 2027 में नहीं बजेगा इन 5 सितारों का डंका? वापसी पर मंडरा रहे सवाल

आईपीएल 2026 5 खिलाड़ियों के लिए अच्छा नहीं रहा. किसी खिलाड़ी ने खराब प्रदर्शन किया तो कई खिलाड़ी बेंच पर ही पूरा सीजन बिताते हुए नजर आए. ऐसे में 5 खिलाड़ी ऐसे हैं, जो शायद आईपीएल 2027 में आपको खेलते हुए न दिखें.

Cricket News (55)
1 / 6

आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है. आरसीबी ने खिताब पर कब्जा जमाते हुए सभी 9 टीमों को पछाड़ दिया. इस बार आईपीएल में सीनियर खिलाड़ियों ने भी अपना जलवा दिखाया. अब सभी टीमों की नजरें आईपीएल 2027 में अच्छा प्रदर्शन करने पर टिकी हुई हैं. आईपीएल 2027 में 5 दिग्गज खिलाड़ी ऐसे हैं, जो शायद आपको खेलते हुए न दिखें. इन खिलाड़ियों की उम्र या किस्मत धोखा दे सकती है.  

विज्ञापन

एमएस धोनी

एमएस धोनी2 / 6

एमएस धोनी इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं. आईपीएल 2026 में वह सीएसके का हिस्सा होने के बावजूद एक भी मैच नहीं खेल सके. चोट सबसे बड़ी वजह बनी. एमएस धोनी जुलाई में 45 साल के हो जाएंगे. ऐसे में बढ़ती उम्र को देखते हुए शायद वह आईपीएल 2027 में बतौर खिलाड़ी नजर नहीं आ सकेंगे.

विज्ञापन

पैट कमिंस

पैट कमिंस3 / 6

पैट कमिंस भी आईपीएल 2027 से अपना नाम वापस ले सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया का कप्तान होने के नाते कमिंस को आगामी वनडे विश्व कप 2027 और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर फोकस करना है. ऐसे में वह अपने वर्कलोड की वजह से आईपीएल 2027 में हैदराबाद को गच्चा दे सकते हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2026 से रातों-रात सुपरस्टार बने ये 5 खिलाड़ी, वैभव सूर्यवंशी से लेकर प्रिंस यादव तक शामिल

अजिंक्य रहाणे

अजिंक्य रहाणे4 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए भी आईपीएल 2026 आखिरी हो सकता है. उनका सीजन खराब रहा और रहाणे के बल्ले से 135.08 के स्ट्राइक रेट के साथ केवल 335 रन निकले. ऐसे में केकेआर उन्हें रिलीज कर सकती है और शायद ही कोई फ्रेंचाइजी उनपर भरोसा जता सकती है. ये भी पढ़ें: भारतीय खिलाड़ियों के रिटायरमेंट पर लगने वाली है नई शर्तें

विज्ञापन

ईशांत शर्मा

ईशांत शर्मा5 / 6

ईशांत शर्मा भी इस बार गुजरात टाइटंस का हिस्सा थे. इस सीजन उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला और बेंच पर ही बैठकर आईपीएल 2026 खत्म किया. ईशांत आखिरी बार आईपीएल 2025 में खेले थे. इस दौरान उन्होंने 4 विकेट लिए थे. ईशांत भी सितंबर में 38 साल के हो जाएंगे.

ट्रेंट बोल्ट

ट्रेंट बोल्ट6 / 6

मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट भी इस लिस्ट में शामिल हैं. इस सीजन मुंबई के लिए खेलते हुए ट्रेंट बोल्ट ने 5 मैच में 2 विकेट झटके. जुलाई में बोल्ट 37 साल के हो जाएंगे. ऐसे में उनकी उम्र भी बाधा बन सकती है और मुंबई बोल्ट को रिलीज कर सकती है. ये सीजन उनके लिए आखिरी हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन