IPL प्लेऑफ में विकेटों का बादशाह कौन? सीएसके के गेंदबाजों को दबदबा

आईपीएल 2026 में 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे. ऐसे में आइए उन गेंदबाजों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने प्लेऑफ के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं.

Cricket News - 2026-05-25T175902.385
1 / 6

आईपीएल 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. बेंगलुरु, गुजरात, हैदराबाद और राजस्थान ने प्लेऑफ में अपनी जगह बना ली हैं. 26 मई से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे. पहला क्वालीफायर 26 मई को खेला जाएगा, जबकि एलिमिनेटर मुकाबला 27 मई को खेला जाएगा. इसके अलावा 29 मई को दूसरा क्वालीफायर खेला जाएगा. आईपीएल 2008 से इसी प्रकिया पर प्लेऑफ के मुकाबले खेले जा रहे हैं. आइए एक नजर उन गेंदबाजों पर डालते हैं, जिन्होंने आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.  

विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो2 / 6

आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास के सबसे सफल गेंदबाज ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने सीएसके और गुजरात लायंस के लिए खेला है. उन्होंने प्लेऑफ में कुल 28 विकेट चटकाए हैं. अब तक ब्रावो का रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया है. ये रिकॉर्ड आज भी अटूट है. ये भी पढ़ें:  IPL 2027 के लिए आया नया ट्विस्ट, मुंबई समेत इन 3 टीमों ने चली बड़ी चाल

विज्ञापन

आर अश्विन

आर अश्विन3 / 6

दूसरे नंबर पर पूर्व भारतीय दिग्गज स्पिनर आर अश्विन हैं. उन्होंने सीएसके, दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेला है. उन्होंने प्लेऑफ में 21 विकेट चटकाए हैं. अश्विन अब कमेंट्री की दुनिया में एक्टिव हैं. ये भी पढ़ें: IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का क्या है अगला टारगेट? 

मोहित शर्मा

मोहित शर्मा4 / 6

मोहित शर्मा का लिस्ट में तीसरा स्थान हैं. वह डेथ ओवर में अपनी अच्छी गेंदबाजी के लिए जाने जाते थे. उन्होंने भी प्लेऑफ में 20 विकेट चटकाए हैं. वह भी सफल गेंदबाजों में से एक हैं. मोहित ने सीएसके और गुजरात टाइटंस के लिए खेला है.

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा

रवींद्र जडेजा5 / 6

चौथे नंबर पर रवींद्र जडेजा हैं. उन्होंने आईपीएल प्लेऑफ के इतिहास में 19 विकेट चटकाए हैं और इस सूची में चौथे नंबर पर हैं. जडेजा ने सीएसके के लिए लंबे समय तक खेला है. फिलहाल वह राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं.

हरभजन सिंह

हरभजन सिंह6 / 6

पांचवें नंबर पर हरभजन सिंह हैं. उन्होंने भी प्लेऑफ में कमाल का प्रदर्शन किया है और अपने फैंस का दिल भी जीता है. हरभजन ने 17 विकेट अपने नाम किए हैं. उन्होंने मुंबई और सीएसके के लिए खेला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन