IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, टॉप पर भारतीय बॉलर

IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होने वाला है, जहां एक बार फिर बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी. इससे पहले यहां देखिए आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट.

Most Wickets in an IPL Season
1 / 7
Most Wickets in an IPL Season

Most Wickets in an IPL Season: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है. आईपीएल के इतिहास में कई गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने एक सीजन में अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा. भारतीय तेज गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल के एक सीजन में सर्वाधिक विकेट लेने वाले हैं. आइए जानते हैं IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों के बारे में.

विज्ञापन

हर्षल पटेल

हर्षल पटेल2 / 7

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड संयुक्त रूप से हर्षल पटेल के नाम है. आईपीएल 2021 में RCB की ओर से खेलते हुए हर्षल ने 15 मैचों में 32 विकेट चटकाए. इस दौरान उन्होंने एक मैच में 5 विकेट लेने का शानदार कारनामा भी किया था.

विज्ञापन

ड्वेन ब्रावो

ड्वेन ब्रावो3 / 7

आईपीएल 2013 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए वेस्टइंडीज के ड्वेन ब्रावो ने भी 18 मैचों में 32 विकेट चटकाए. उनकी इकोनॉमी सिर्फ 7.95 थी. ब्रावो की शानदार गेंदबाजी की बदौलत CSK फाइनल तक पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में मुंबई इंडियंस से हार गई.

कगिसो रबाडा

कगिसो रबाडा4 / 7

आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने 17 मैचों में 30 विकेट लिए. इस सीजन उन्होंने दो मैचों में 4 विकेट लेने का कमाल किया.

विज्ञापन

लसिथ मलिंगा

लसिथ मलिंगा5 / 7

श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने आईपीएल 2011 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए 16 मैचों में 28 विकेट चटकाए. उनका बेस्ट प्रदर्शन 13 रन देकर 5 विकेट था.

जेम्स फॉकनर

जेम्स फॉकनर6 / 7

आईपीएल 2013 में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए जेम्स फॉकनर ने 16 मैचों में 28 विकेट लिए. उन्होंने शानदार 6.75 की इकोनॉमी बनाए रखी.

विज्ञापन

मोहम्मद शमी

मोहम्मद शमी7 / 7

भारतीय अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईपीएल 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था. शमी ने उस सीजन गुजरात टाइटंस के लिए खेलते हुए 17 मैचों में 28 विकेट हासिल किए थे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन