T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज, विराट-रोहित की एलीट लिस्ट में संजू सैमसन ने बनाई जगह

IPL 2026: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ा. इस पारी में उन्होंने जबरदस्त चौके छक्के बरसाए. इसी के साथ अब वो रोहित शर्मा और विराट कोहली की एलीट लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

jacket (57)
1 / 6

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए इस सीजन अपनी पहली जीत दर्ज कर ली है. टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों के अंतर से हराया. इस मैच में टीम के लिए सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया. उन्होंने चेन्नई के लिए खेलते हुए अपना पहला आईपीएल शतक जड़ा. इस पारी में उनके बल्ले से अद्भुत शॉट्स देखने को मिले. इसी के साथ अब उन्होंने एक बड़ा कीर्तिमान भी स्थापित कर लिया है और वो रोहित-विराट की खास लिस्ट में शामिल हो गए हैं.

विज्ञापन

संजू ने पूरे किए 400 छक्के

संजू ने पूरे किए 400 छक्के2 / 6

दिल्ली के खिलाफ खेलते हुए संजू सैमसन ने 56 गेंदों का सामना करते हुए 115 रनों की आतिशी पारी खेली. इस पारी के उन्होंने 15 बेहतरीन चौके तो वहीं 4 गगनचुंबी छक्के भी जड़े. इसी के साथ पारी का चौथा छक्का लगाते ही उन्होंने टी20 क्रिकेट में 400 छक्के भी पूरे कर लिए. वो ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने.

विज्ञापन

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा3 / 6

टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज गेंदबाजों के खिलाफ जबरदस्त छक्के लगाने के लिए जाने जाते हैं. वो टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. उन्होंने अब तक खेले टी20 क्रिकेट में 554 छक्के जड़े हैं. उनके अलावा दूसरा कोई भारतीय 500 का आंकड़ा भी नहीं छू पाया है.

विराट कोहली

विराट कोहली4 / 6

मॉडर्न डे क्रिकेट में हर किसी को पीछे छोड़ अपनी अलग पहचान बनाने वाले विराट कोहली का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में अभ तक 440 छक्के जड़े हैं. वो सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय के मामले में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं. 

विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव

सूर्यकुमार यादव5 / 6

टीम इंडिया के टी20 विश्व कप विजेता कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए टी20 क्रिकेट में 421 छक्के लगाए हैं. हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया है. 

संजू सैमसन

संजू सैमसन 6 / 6

टीम इंडिया के धाकड़ ओपनिंग बल्लेबाज संजू सैमसन का नाम भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गया है. उन्होंने टी20 क्रिकेट में अब अपने 400 छक्के पूरे कर लिए हैं. उनका नाम इस एलीट लिस्ट में चौथे नंबर पर आ गया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन