IPL इतिहास में किसने की है सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी? जानें धोनी-रोहित में कौन है आगे
Most Matches as Captain in IPL History: आईपीएल 2026 का रोमांच 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जहां कई नए खिलाड़ी टीमों की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. इससे पहले यहां देखिए IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले टॉप-5 खिलाड़ियों की लिस्ट.

Most Matches as Captain in IPL History: आईपीएल इतिहास में कई ऐसे कप्तान रहे हैं, जिन्होंने अपनी कप्तानी में टीम को कई सफलताएं दिलाई हैं और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है. एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने बतौर कप्तान अपनी टीमों को 5-5 बार चैंपियन बनाया है. आइए जानते हैं IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने वाले खिलाड़ी कौन हैं और उनका रिकॉर्ड कैसा रहा है.
1. एमएस धोनी
2 / 6IPL इतिहास में सबसे ज्यादा मैचों में कप्तानी करने का रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम है. धोनी ने IPL में कुल 235 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उनकी टीम ने 136 मैच जीते और 97 हारे हैं. खास बात ये है कि वो इकलौते कप्तान हैं जिन्होंने 200 से ज्यादा मैचों में टीम की कमान संभाली है. उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स की भी कप्तानी की है.
2. रोहित शर्मा
3 / 6हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित ने आईपीएल में कुल 158 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें 87 जीते और 67 में हार मिली हैं, जबकि 4 मैच टाई रहे. उन्होंने आईपीएल में सिर्फ मुबंई इंडियंस की कप्तानी की है, हालांकि वे डेक्कन चार्जर्स के लिए भी खेल चुके हैं.
3. विराट कोहली
4 / 6इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के पूर्व कप्तान विराट कोहली का नाम आता है. कोहली ने आईपीएल में कुल 143 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 66 जीते और 70 हारे हैं. वहीं, 3 मैच टाई रहे हैं. कोहली पहले सीजन से ही RCB का हिस्सा हैं और अब भी इसी टीम के लिए खेल रहे हैं.
4. गौतम गंभीर
5 / 6कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के पूर्व कप्तान गौतम गंभीर इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. गंभीर ने आईपीएल में कुल 129 मैचों में कप्तानी की, जिसमें 71 जीते और 57 में हार मिली, जबकि 1 मैच टाई रहा. वह कप्तान और कोच दोनों रोल में IPL ट्रॉफी जीत चुके हैं.
5. श्रेयस अय्यर
6 / 6इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर पंजाब किंग्स के मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर मौजूद हैं. श्रेयस ने आईपीएल में अब तक कुल 87 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें से 48 जीते और 35 हारे हैं. वहीं, 2 मैच टाई रहे हैं. पंजाब किंग्स से वह दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी कर चुके हैं.