IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाली 4 फ्रेंचाइजी, लिस्ट में चौंकाने वाला नाम शामिल

IPL: टी-20 क्रिकेट में अब सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाली टीम रेस में आगे नजर आती है. फिलहाल सभी बल्लेबाज लंबे-लंबे छक्के मारने का प्रयास करते हुए नजर आते हैं. जिसके कारण ही आईपीएल में भी अब टीमें लगभग हर मुकाबले में छक्कों की बारिश करती है.

Rajasthan Royals IPL 2026
1 / 6
Rajasthan Royals IPL 2026

IPL: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी ने अकेले दम पर ही 72 गगनचुंबी छक्के जड़ दिए. उनके अलावा टीम के बाकी सदस्यों ने भी लंबे-लंबे छक्के जड़े. इस सीजन राजस्थान रॉयल्स के अलावा बाकी टीमों ने भी तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करके छक्कों की लाइन लगा दी. आज हम आपको उन 4 टीमों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं.

विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स- IPL 2026

राजस्थान रॉयल्स- IPL 20262 / 6

वैभव सूर्यवंशी के तूफान के कारण ही राजस्थान रॉयल्स की टीम अब इस लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में 181 छक्के जड़े हैं. इससे पहले किसी और टीम ने 180 का आंकड़ा नहीं छुआ था.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद- IPL 2024

सनराइजर्स हैदराबाद- IPL 2024 3 / 6

आईपीएल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने ही टी-20 क्रिकेट खेलने का तरीका बदला था. उस सीजन ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने कमाल किया था. जिसके कारण ही टीम ने 178 छक्के जड़े थे.

पंजाब किंग्स- IPL 2025

पंजाब किंग्स- IPL 2025  4 / 6

श्रेयस अय्यर ने कप्तान बनते ही आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स के खेलने का तरीका भी बदला था. पंजाब किंग्स की टीम ने इस सीजन में तूफानी बल्लेबाजी करके 173 लंबे-लंबे छक्के जड़े थे.

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद- IPL 2026

सनराइजर्स हैदराबाद- IPL 20265 / 6

2026 में राजस्थान के अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही इस लिस्ट में हैदराबाद की टीम ने दूसरी बार जगह बना ली है. हैदराबाद ने इस सीजन 171 छक्के जड़े हैं.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- IPL 2024

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- IPL 2024  6 / 6

आरसीबी की टीम ने भी आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था. इस सीजन से ही आरसीबी की टीम ने भी अपने खेलने के अंदाज बदला था. आईपीएल 2024 में आरसीबी की टीम ने 165 छक्के जड़े थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन