LSG vs CSK: चेन्नई के खिलाफ ऐसी हो सकती है लखनऊ की प्लेइंग 11, इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
आईपीएल 2026 का कारवां 15 मई को लखनऊ के इकाना स्टेडियम पहुंचेगा, जहां पर लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की भिड़ंत होने वाली है. सीएसके अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है, जबकि लखवनऊ 10वें नंबर पर विराजमान है.

15 मई को आईपीएल 2026 में 59वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा. लखनऊ प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. ऐसे में टीम अपनी इज्जत बचाने के लिए सीएसके के खिलाफ जीत दर्ज करना चाहेगी, जबकि प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए सीएसके के लिए ये मैच करो या मरो का है.
सलामी जोड़ी पर एक नजर
2 / 6सलामी बल्लेबाज की भूमिका में मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस नजर आ सकते हैं. मार्श ने पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ 10 रन बनाए थे, जबकि इंग्लिस ने 33 गेंदों में 85 रनों की शानदार पारी खेली थी. ये भी पढ़ें: कब होगी मुंबई इंडियंस में हार्दिक पांड्या की वापसी? स्टार खिलाड़ी ने दिया बड़ा अपडेट
मिडिल ऑर्डर में ये नाम
3 / 6लोअर मिडिल ऑर्डर में निकोलस पूरन, ऋषभ पंत और एडेन मार्करम नजर आ सकते हैं. हालांकि ये तीनों ही बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं. पूरन ने 1 और ऋषभ पंत ने पिछले मैच में 15 रन बनाए थे, इसके अलावा मार्करम भी 7 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हुए थे. लोअर मिडिल ऑर्डर में हिम्मत सिंह और शहबाज अहमद मोर्चा संभाल सकते हैं. ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा ने रच डाला इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा अद्भुत कीर्तिमान हासिल करने वाले बने दूसरे भारतीय क्रिकेटर
ऐसा हो सकता है गेंदबाजी विभाग
4 / 6स्पिन गेंदबाजी विभाग का मोर्चा शहबाज अहमद और दिग्वेश राठी के कंधों पर हो सकता है. इसके अलावा तेज गेंदबाजी विभाग का जिम्मा मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव संभाल सकते हैं. पिछले मैच में सीएसके के खिलाफ दिग्वेश और शहबाज ने 2-2 विकेट लिए थे.
हेड टू हेड
5 / 6हेड टू हेड मुकाबले पर नजर डालें तो दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मैच खेले गए हैं, एलएसजी ने 3 मैच में बाजी मारी है, जबकि सीएसके ने भी 3 मुकाबले जीते हैं. एक मुकाबले का नतीजा नहीं निकला है. आगामी मैच जीतने वाली टीम हेड टू हेड में आगे निकल जाएगी.
लखनऊ की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोस इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, अक्षत रघुवंशी, हिम्मत सिंह, शहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी.