LSG vs RR: 353 दिनों बाद मैदान पर लौटा ये 11 करोड़ी खिलाड़ी, लड़खड़ाती लखनऊ की टीम में आ गई जान

LSG vs RR: करीब एक साल तक क्रिकेट से दूर रहने के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव ने आईपीएल 2026 के 32वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैदान पर वापसी कर ली है. मयंक को आवेश खान की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

IPL 2026, LSG vs RR
1 / 8
IPL 2026, LSG vs RR

LSG vs RR, Mayank Yadav: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ी राहत मिली है. टीम के धाकड़ तेज गेंदबाज मयंक यादव ने 353 दिनों के लंबे इंजरी ब्रेक के बाद आखिरकार प्लेइंग 11 में वापसी कर ली है. इकाना स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में मयंक की एंट्री ने LSG के गेंदबाजी आक्रमण की ताकत बढ़ा दी है.  

विज्ञापन

मयंक यादव की हुई मैदान पर वापसी

मयंक यादव की हुई मैदान पर वापसी2 / 8

लगभग एक साल तक चोट के कारण बाहर रहने के बाद मयंक यादव ने क्रिकेट के मैदान पर वापसी की है. पिछले साल मई में इस तेज गेंदबाज को पीठ के निचले हिस्से में स्ट्रेस फ्रैक्चर हो गया था और तब से वह क्रिकेट से दूर हैं. 23 साल के मयंक ने ने हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप से पहले इंडिया ए के लिए अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ कुछ वार्म-अप मैच खेले थे.

विज्ञापन

RR के खिलाफ मिली प्लेइंग 11 में जगह

RR के खिलाफ मिली प्लेइंग 11 में जगह3 / 8

हालांकि, BCCI ने मयंक आईपीएल में खेलने की अनुमति काफी पहले ही दे दी थी, लेकिन LSG टीम मैनेजमेंट ने उन्हें जोखिम में नहीं डाला और इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें पहली बार मैदान पर उतारा. मयंक को आवेश खान की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है.

IPL 2024 में अपनी रफ्तार से मचाई थी सनसनी

IPL 2024 में अपनी रफ्तार से मचाई थी सनसनी4 / 8

मयंक ने आईपीएल 2024 में अपनी रफ्तार से सभी को चौंका दिया था और सिर्फ 4 मैचों में 7 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी. उस सीजन उन्होंने 150 किमी/घंटा से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी कर सबका ध्यान खींचा था. इस शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम इंडिया में T20I डेब्यू का मौका भी मिला. हालांकि, चोटों ने उनके करियर को लगातार प्रभावित किया है और 2025 सीजन में वह सिर्फ दो ही मैच खेल पाए.

विज्ञापन

लखनऊ ने 11 करोड़ में किया रिटेन

लखनऊ ने 11 करोड़ में किया रिटेन5 / 8

चोट के कारण क्रिकेट रहने के बावजूद लखनऊ फ्रेंचाइजी ने मंयक पर भरोसा जताया और आईपीएल 2026 सीजन के लिए 11 करोड़ रुपये में रिटेन किया.  मयंक ने IPL में अब तक खेले 6 मैचों में 9 विकेट चटकाए हैं. उनकी वापसी से लखनऊ टीम की ताकत बढ़ गई है.

LSG ने प्लेइंग 11 में किए दो बदलाव

LSG ने प्लेइंग 11 में किए दो बदलाव6 / 8

LSG के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पंत ने प्लेइंग 11 में दो बदलाव करते हुए मयंक को आवेश खान की जगह और दिग्वेश राठी को मणिमारन सिद्धार्थ की जगह टीम में शामिल किया. लगातार दो हार के बाद लखनऊ की टीम अपनी हार का सिलसिला तोड़ने के इरादे से मैदान पर उतरी है.

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाइंट्स की प्लेइंग 117 / 8

मिचेल मार्श, आयुष बदोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

 राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 118 / 8

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, नंद्रे बर्गर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन