IPL 2026 से पहले रामलला के दर्शन करने अयोध्या पहुंची LSG टीम, मालिक संजीव गोयनका और कप्तान पंत भी रहे मौजूद

Lucknow Super Giants: 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम अयोध्या में भगवान श्रीराम के दर्शन करने पहुंची. इस मौके पर टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद रहे.

Lucknow Super Giants
1 / 8
Lucknow Super Giants

IPL 2026, Lucknow Super Giants: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम शनिवार, 21 मार्च को भगवान श्रीराम के दर्शन करने अयोध्या पहुंची. टीम के खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने रामलला की पूजा-अर्चाना की और आशीर्वाद लिया. इस मौके पर टीम के मालिक संजीव गोयनका और कप्तान ऋषभ पंत भी मौजूद रहे.  

विज्ञापन

रामलला के दरबार पहुंची LSG टीम

रामलला के दरबार पहुंची LSG टीम2 / 8

आईपीएल के नए सीजन के शुरू होने से पहले लखनऊ सुपर जायंट्स की पूरी 20 सदस्यीय टीम अयोध्या पहुंची और रामलला के दर्शन किए. टीम के साथ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका भी मौजूद रहे. LSG ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संजीव गोयनका और ऋषभ पंत की श्री राम मंदिर की तस्वीरें शेयर की है.

विज्ञापन

नवनिर्मित मंदिर के किए दर्शन

नवनिर्मित मंदिर के किए दर्शन3 / 8

मंदिर परिसर में LSG की खिलाड़ियों, स्टाफ और मालिक का जोरदार स्वागत हुआ. मंदिर के कर्मचारियों ने पूजा-पाठ के बाद सभी को मंदिर में घुमाया और नवनिर्मित मंदिर के दर्शन कराए. खिलाड़ियों के लिए सुरक्षा का पूरा इंतजाम किया गया था.

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन की कामना की

IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन की कामना की4 / 8

इस दौरान कप्तान ऋषभ पंत समेत टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भगवान श्रीराम के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद लिया. खिलाड़ियों ने आगामी सीजन में शानदार प्रदर्शन और ट्रॉफी जीतने की कामना की. दर्शन और पूजा के बाद पूरी टीम अयोध्या से लखनऊ के लिए रवाना हो गई.

विज्ञापन

पहली IPL ट्रॉफी का इंतजार

पहली IPL ट्रॉफी का इंतजार5 / 8

लखनऊ सुपर जायंट्स 2022 में IPL का हिस्सा बनी थी, लेकिन पिछले 4 सीजन में टीम कभी फाइनल तक नहीं पहुंच पाई. आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत की कप्तानी में नई टीम और कोचिंग स्टाफ के साथ उतरी, लेकिन प्रदर्शन खास नहीं रहा और टीम 7वें नंबर पर रही.

नए लुक में उतरेगी टीम

नए लुक में उतरेगी टीम6 / 8

IPL 2026 में LSG फिर से नए कोचिंग स्टाफ और कई नए खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरेगी. जर्सी और टीम के लुक में भी बदलाव किया गया है. इस सीजन टीम का लक्ष्य धमाकेदार प्रदर्शन कर अपना पहला IPL खिताब जीतना होगा.

विज्ञापन

पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से होगी भिड़ंत

पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स से होगी भिड़ंत7 / 8

ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम आईपीएल 2026 में अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ करेगी. इसके बाद लखनऊ की टीम 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद, 9 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और 12 अप्रैल को गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी.

IPL 2026 के लिए LSG का फुल स्क्वॉड

IPL 2026 के लिए LSG का फुल स्क्वॉड8 / 8

ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन (उपकप्तान), डेविड मिलर, ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, वानिंदु हसरंगा, आयुष बडोनी, अब्दुल समद, आर्यन जुयाल, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, शहबाज अहमद, युवराज चौधरी, राजवर्धन हंगरगेकर, अर्शिन कुलकर्णी, अर्जुन तेंदुलकर और जोश इंग्लिस.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन