IPL 2026: रेत की बोरी उठाई, खेत में दौड़ा... कैसे टेनिस बॉल का 'बुमराह' बन गया LSG का नया ‘प्रिंस’?
Prince Yadav Journey: प्रिंस यादव IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए धमाल मचा रहे हैं. उनका सफर बेहद फिल्मी रहा है. एक समय पर उन्हें टेनिस बॉल का बुमराह कहा जाता था. आइए जानते हैं कि कैसे वो LSG के स्टार गेंदबाज बन गए.

Prince Yadav Journey: IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स को प्रिंस यादव के रूप में एक नया स्टार मिल गया है. प्रिंस अपनी तेज और सटीक गेंदबाजी के लिए चर्चा का विषय बने हैं. उनका सफर किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रहा है. 18 साल की उम्र तक उनका प्रोफेशनल क्रिकेटर बनने का लक्ष्य भी नहीं था लेकिन उन्होंने फिर खुद पर काम किया और अब वो 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाजों की गिल्लियां बिखेर रहे हैं.
'टेनिस बॉल का बुमराह' कहे जाते थे प्रिंस यादव
2 / 7नजफगढ़ के प्रिंस यादव टेनिस बॉल क्रिकेट खेला करते थे. उन्हें आसपास के इलाकों में 'टेनिस का बुमराह' कहा जाता था, क्योंकि उनकी यॉर्कर काफी घातक थी. उन्होंने शुरुआत में गेंदबाजी के लिए कोचिंग का सहारा नहीं लिया और डेल स्टेन एवं जहीर खान को देखकर गेंद फेंकना सीखा.
कोच अमित वशिष्ठ की पड़ी नजर
3 / 7प्रिंस यादव के कोच अमित वशिष्ठ बताते हैं कि प्रिंस यादव टेनिस बॉल से अच्छी यॉर्कर फेंकते थे और उनकी गेंद स्विंग भी होती थी. इसी वजह से जब उन्होंने प्रिंस को खेलते हुए देखा, तो काफी प्रभावित हो गए. उन्होंने प्रिंस के दोस्तों से कहा कि वो उनसे मिलना चाहते हैं. कोच ने बताया कि प्रिंस 18 साल के थे और क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित करने के लिए उनके पास कम समय था.
स्पीड बढ़ाने के लिए की कड़ी मेहनत
4 / 7प्रिंस यादव ने गेंदबाजी में सुधार करने और 150 kmph की रफ्तार से गेंदबाजी करने के लिए कड़ी मेहनत की. वो पीठ पर रेत की बोरी रखकर खेतों में दौड़ते थे. वो इससे न सिर्फ अपनी फिटनेस पर फोकस कर पाते थे, बल्कि गेंद डालते समय उनकी स्पीड में भी सुधार हुआ.
क्रिकेट खेलने की थी जिद
5 / 7प्रिंस के पिता रामनिवास यादव ने अपने बेटे को दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल की परीक्षा देने के लिए कहा था. हालांकि, प्रिंस ने साफ कर दिया था कि वो क्रिकेट में ही कुछ करना चाहते थे. उन्हें पिता ने सपोर्ट भी किया. प्रिंस को पूर्व तेज गेंदबाज प्रदीप सांगवान का साथ मिला. उन्होंने प्रिंस के खेल को निखारा और जरूरत पड़ने पर उन्हें जूते एवं किट बैग भी दिलवाया.
जहीर खान को चौंकाया
6 / 72023 में LSG के तत्कालीन मेंटर जहीर खान की नजर ट्रायल के दौरान प्रिंस यादव पर पड़ी. उन्होंने प्रिंस को अपनी रफ्तार बरकरार रखने की सलाह दी थी. 2023 में वो LSG के नेट बॉल थे. उन्हें आखिर 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा और 2026 के लिए रिटेन किया.
IPL 2026 में मचा रहे कोहराम
7 / 7IPL 2025 में प्रिंस यादव को 6 मैच खेलने का मौका मिला लेकिन वो सिर्फ तीन ही विकेट झटक पाए. उन्होंने अपनी स्किल्स में सुधार किया. IPL 2026 में उन्हें आवेश खान और मयंक यादव से पहले खेलने का मौका मिला. उन्होंने अब तक दो मैचों में 7.71 की प्रभावशाली औसत से 4 विकेट झटके. प्रिंस ने अक्षर पटेल और ईशान किशन जैसे अनुभवी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया.