विराट कोहली के एलीट क्लब में शामिल हुए रोहित शर्मा, एक साथ चकनाचूर हुए इतने रिकॉर्ड्स

Records Broken By Rohit Sharma In MI vs KKR: ऐसा लगता है कि रोहित शर्मा जब भी मैदान में उतरते हैं, तो कई रिकॉर्ड्स और माइलस्टोंस उनका बेसब्री से इंतजार करने लगते हैं. 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कुछ ऐसा ही करिश्मा देखने को मिला जब हिटमैन ने कई मुकाम को एक मुकाबले में ही हासिल कर लिया.

Rohit Sharma Mumbai Indians
1 / 6
Rohit Sharma Mumbai Indians

221 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रनों की तूफानी पारी खेलकर मुंबई इंडियंस की जीत को आसान बना दिया और फैंस के बीच जमकर तारीफ बटोरी. साथ ही उन्होंने रिकॉर्ड बुक में भी अपना नाम दर्ज करा लिया.

विज्ञापन

सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के क्लब में शामिल

सबसे ज्यादा 50+ स्कोर के क्लब में शामिल 2 / 6

रोहित शर्मा अब चौथे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने आईपीएल इतिहास में 50 बार या इससे ज्यादा 50+ स्कोर अपने नाम किया है. उनसे आगे सिर्फ विराट कोहली (72), डेविड वॉर्नर (66) और शिखर धवन (53) ही हैं. उम्मीद है कि इस सीजन में वो धवन से आगे निकल जाएंगे.

विज्ञापन

कैप्ड खिलाड़ी के तौर पर 19वां सीजन

कैप्ड खिलाड़ी के तौर पर 19वां सीजन 3 / 6

  रोहित शर्मा आईपीएल के पहले और इकलौते ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने इंटरनेशनल कैप्ड क्रिकेटर रहते हुए 19वें आईपीएल सीजन में शिरकत की. जब 2008 में 'हिटमैन' पहली बार डेक्कन चार्जर्स टीम के तरफ से इंडियन प्रीमियर लीग में उतरे थे, तब वो टीम इंडिया की नीली जर्सी पहन चुके थे. विराट कोहली ने भी आईपीएल का 19 सीजन खेला है, लेकिन 2008 के एडिशन में उतरने से पहले उन्होंने इंटरनेशनल डेब्यू नहीं किया था.

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन 4 / 6

रोहित शर्मा किसी एक टीम के खिलाफ आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है. उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स के ख‍िलाफ उनके 1161 रन बना लिए हैं. और इस तरह उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिया जिनके नाम पंजाब किंग्स के खिलाफ 1159 रन हैं, इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर भी किंग कोहली ही हैं.

विज्ञापन

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा 5 / 6

कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्होंने फिफ्टी पूरी करने के लिए 23 गेंद खर्च किए, इस तरह उन्होंने आईपीएल में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक लगाने का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला. इससे पहले उनके नाम 25 गेंदों में हाफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड था, जो उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में 2015 के फाइनल में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ बनाया था.

13 साल का सिलसिला टूटा

13 साल का सिलसिला टूटा 6 / 6

जब रोहित शर्मा ने एक मैच में इतने सारे माइलस्टोंस हासिल किए, तो उनकी टीम मुंबई इंडियंस कहां पीछे रहने वाली थी. एमआई ने 2012 के बाद किसी भी आईपीएल सीजन में अपना ओपनिंग मैच नहीं जीता था, लेकिन हार का ये सिलसिला 29 मार्च को कोलकाता के खिलाफ टूट गया, जब 5 बार की चैंपियन ने 3 बार के विनर को 6 विकेट से मात दी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन