WWE Hall of Fame 2026 में शामिल किए गए सभी स्टार्स की लिस्ट, Triple H की पत्नी ने लूटी महफिल

WWE Hall of Fame 2026 सेरेमनी का समापन हो गया है. कुछ स्टार्स को उनके करियर का सबसे बड़ा सम्मान कंपनी द्वारा दिया गया है, जिसमें दिग्गज भी शामिल रहे. आइए आपको बताते हैं कि इस साल किन-किन दिग्गजों को इंडक्ट किया गया है.

WWE
1 / 8
WWE Hall of Fame 2026

WWE WrestleMania 42 का आयोजन कुछ ही घंटे बाद होने वाला है. हर साल की तरह इस बार भी अंतिम SmackDown से पहले Hall of Fame 2026 सेरेमनी का आयोजन किया गया. इसमें WWE स्टार्स सहित फैंस भी मौजूद थे. कंपनी ने पहले ही ऐलान कर दिया था किन लोगों को इस बार Hall of Fame से नवाजा जाएगा. इस वजह से समारोह में दिग्गजों का जमावड़ा भी देखने को मिला. खैर यहां हम आपको बताएंगे कि किन-किन सुपरस्टार्स को इस बार इंडक्ट किया गया.

विज्ञापन

स्टेफनी मैकमैहन

स्टेफनी मैकमैहन2 / 8

सबसे पहले ट्रिपल एच की पत्नी स्टेफनी मैकमैहन को Hall of Fame 2026 में शामिल किया गया. उन्हें उनकी तीन बेटियों और मां लिंडा मैकमैहन ने इंडक्ट किया. स्टेफनी ने बिजनेस को आगे बढ़ाने में अपना खूब योगदान दिया है. अभी भी वो बैकस्टेज काम में लगी रहती हैं.

विज्ञापन

एजे स्टाइल्स

एजे स्टाइल्स 3 / 8

एजे स्टाइल्स ने इस साल रॉयल रंबल में अपने करियर का आखिरी मैच गुंथर के खिलाफ लड़ा था. उन्हें भी 2026 के Hall of Fame में शामिल कर बड़ा सम्मान दिया गया है. स्टाइल्स को उनके जिगरी दोस्त ल्यूक गैलोज और कार्ल एंडरसन ने इंडक्ट किया. दोनों स्टाइल्स को लेकर बहुत खुश दिखाई दिए.

Demolition ग्रुप

Demolition ग्रुप 4 / 8

Demolition ग्रुप में एक्स और स्मैश ने काम किया था. दोनों ने अपने करियर में तीन बार WWF टैग टीम चैंपियनशिप जीती थी. इन दोनों दिग्गजों को आर्न एंडरसन, हाकू और द वॉरलॉर्ड ने Hall of Fame 2026 में इंडक्ट किया. एक्स और स्मैश के रेसलिंग में योगदान को कभी भूला नहीं जा सकता है.

विज्ञापन

डेनिस रोडमैन

डेनिस रोडमैन5 / 8

डेनिस रोडमैन पांच बार के NBA चैंपियन हैं. उन्होंने World Championship रेसलिंग में भी कम्पीट किया है. NBA की दुनिया में रोडमैन का बहुत बड़ा नाम है. उन्हें केविन नैश और शॉन वाल्टमैन ने Hall of Fame 2026 में शामिल किया.

सिड

सिड6 / 8

सिड को भी Hall of Fame 2026 में शामिल किया गया. उन्हें लैगेसी विंग के तहत ये सम्मान दिया गया. सिड दो बार WWF चैंपियन, दो बार WCW वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन और एक बार WCW यूनाइटेड स्टेट्स चैंपियन रहे थे. उन्होंने भी रेसलिंग की दुनिया में बहुत नाम कमाया.

विज्ञापन

बैड न्यूज ब्राउन

बैड न्यूज ब्राउन7 / 8

बैड न्यूज ब्राउन को भी लैगेसी विंग के तहत 2026 के Hall of Fame में शामिल किया गया. ब्राउन ने 1976 के ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. इसके अलावा वो चार बार Stampede Wrestling North American Heavyweight चैंपियन रह चुके हैं.

हल्क होगन vs आंद्रे द जायंट

हल्क होगन vs आंद्रे द जायंट8 / 8

WrestleMania III में हल्क होगन और आंद्रे द जायंट के बीच मैच हुआ था. दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ था. दोनों ने जबरदस्त मैच लड़ा. इनके तगड़े मैच को देखते हुए दोनों को Hall of Fame में शामिल किया गया. एक अमर क्षण देने के लिए इन्हें सम्मानित किया गया. जिम्मी हार्ट ने इन्हें इन्हें इंडक्ट किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन