5 साल बाद वापसी बनी 'बुरा सपना', पैर टूटने के साथ ही स्टार खिलाड़ी का ओलंपिक मेडल जीतने का अरमान चकनाचूर!

Lindsey Vonn Injury: अमेरिका की स्की रेसर लिंडसे वॉन के साथ विंटर ओलंपिक्स 2026 में दर्दनाक हादसा हुआ. 5 साल बाद उन्होंने दोबारा स्कीइंग में वापसी की थी लेकिन उनके लिए यह बुरे सपने जैसा साबित हुआ. ओलंपिक को लक्ष्य बनाकर वापसी के इरादे से उतरीं लिंडसे वॉन की स्की करते हुए लैंडिंग बेहद खराब रही. इसी वजह से वो जोर से जमीन पर गिर गईं. लिंडसे को बुरी तरह चोट आई और इसी कारण उनका ओलंपिक करियर खत्म हो गया है. ये दर्दनाक हादसे ने फैंस को पूरी तरह हैरानी में डाल दिया है.

Lindsey Vonn (5)
1 / 6

विज्ञापन

2 / 6

अमेरिका की सबसे सफल स्की रेसर्स में से लिंडसे वॉन ने 5 साल बाद रिटायरमेंट से वापसी की. उन्होंने पांचवीं बार ओलंपिक गेम्स में हिस्सा लेने का फैसला किया था. हाल ही में कोर्टीना, डी'एमपीजो में टूफेन डाउनहिल रन का आयोजन हुआ था. इसी बीच अचानक वॉन की लैंडिंग खराब तरीके से हुई और उन्हें चोट आई.

विज्ञापन

3 / 6

रेस में हिस्सा लेने के मात्र 12 सेकेंड बाद ही लिंडसे वॉन का पैर जोर से सतह पर टकरा गया. इसी के चलते वो गिर गईं और चिल्लाने लगीं. उन्हें देखने आए फैंस पूरी तरह से हैरान रह गए और सभी की चिंता बढ़ गई. पता चला कि उनके बाए पैर में चोट आई है.

4 / 6

USA की स्की टीम ने बताया कि लिंडसे वॉन की हालत अब पहले के मुकाबले ठीक है और वो मेडिकल टीम की निगरानी में हैं. उन्होंने ये भी खुलासा किया कि वॉन को चोट के बाद अपने पैर की सर्जरी करानी पड़ी. उनकी साथी ब्रीजी जॉनसन भी रेस का हिस्सा थीं और वॉन के साथ हुए हादसे के बाद उन्होंने भी आंखे बंद कर ली थी, क्योंकि वो ये हादसा नहीं देख पा रही थीं.

विज्ञापन

5 / 6

41 साल की लिंडसे वॉन ने अमेरिका के लिए 4 वर्ल्ड कप अपने नाम किए. उन्होंने 2008, 2009, 2010 और 2012 में चैंपियनशिप टाइटल उठाया. वॉन ने 2010 के विंटर ओलंपिक्स में गोल्ड मेडल जीता था. वो ऐसा करने वाली पहली अमेरिकी महिला थीं.

6 / 6

2026 के विंटर ओलंपिक्स के लिए ही खास रूप से लिंडसे ने वापसी की थी. वो पूरी तैयारी के साथ उतरी थीं लेकिन ऊंचाई से उनके इस क्रैश ने चीजें खराब कर दी. उनका डाउनहिल में मेडल जीतने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनने का सपना अधूरा रह गया. उम्मीद है कि वो जल्द ठीक हो जाएंगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन