'अंतिम संस्कार के बाद मुझे कमेंट्री करने के लिए मजबूर किया...', पूर्व भारतीय खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

आईपीएल 2026 के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड पर बड़ा आरोप लगाया है. पूर्व खिलाड़ी ने दावा किया कि उनके बड़े भाई के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद ही उन्हें कमेंट्री करने के लिए मजबूर किया गया.

Cricket News - 2026-05-22T172218.719
1 / 6

पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कई सालों तक इंटरनेशनल और आईपीएल मैचों में कमेंट्री की है. हालांकि आईपीएल 2026 से पहले वह कमेंट्री से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं.  लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने आरोप लगाया है कि उनके बड़े भाई के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद ही उन्हें कमेंट्री करने के लिए मजबूर किया गया.  

विज्ञापन

कमेंट्री से लिया संन्यास

कमेंट्री से लिया संन्यास2 / 6

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने हाल ही में रंगभेद का हवाला देकर कमेंट्री की दुनिया को अलविदा कह दिया था. उन्होंने अब सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट कर बीसीसीआई पर बड़ा आरोप लगाया है.  ये भी पढ़ें: ODI वर्ल्ड कप 2027 से बाहर होंगे रोहित शर्मा? ये 3 खिलाड़ी ले सकते हैं टीम इंडिया में उनकी जगह

विज्ञापन

भारत के लिए ऐसा रहा प्रदर्शन

भारत के लिए ऐसा रहा प्रदर्शन3 / 6

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने भारत के लिए 9 टेस्ट मैच में 16.25 की औसत के साथ 130 रन बनाए थे. इसके अलावा 16 वनडे मैच में उनके बल्ले से 2.50 की औसत के साथ 16 रन निकले थे. ये भी पढ़ें: IPL 2026: प्लेऑफ को लेकर हुई बड़ी भविष्यवाणी

गेंदबाजी पर एक नजर

गेंदबाजी पर एक नजर4 / 6

इसके अलावा गेंदबाजी में उन्होंने 9 टेस्ट मैच में 26 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. वहीं, 16 वनडे मुकाबले में लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने 15 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है.

विज्ञापन

साझा किया भावुक पोस्ट

साझा किया भावुक पोस्ट5 / 6

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा "कुछ साल पहले मेरे बड़े भाई का देहांत हो गया था. शाम को हमने अंतिम संस्कार पूरा किया, उसके कुछ ही मिनट बाद बीसीसीआई के प्रसारण निदेशक ने मुझे फोन किया और कहा, 'अब जब अंतिम संस्कार हो गया है, तो क्या आप अगली सुबह मोहाली में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच पर कमेंट्री करने के लिए उड़ान भर सकते हैं?' मैं चला गया,”

कमेंट्री के दौरान मां का निधन

कमेंट्री के दौरान मां का निधन6 / 6

उन्होंने एक और भावुक घटना का जिक्र करते हुए आगे लिखा "मैंने शोक का त्याग कर ही प्रस्थान किया। मेरी मां का निधन तब हुआ जब मैं पुणे में कमेंट्री कर रहा था। इन सब के बाद, मुझे जो भी परिस्थितियों का सामना करना पड़ा, उसका मुझे सामना करना पड़ा.”

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन