IPL 2026 से पहले लेटेस्ट ICC रैंकिंग में इन 5 बल्लेबाजों का दबदबा, भारत के 2 खिलाड़ियों का नाम

Latest ICC Rankings: आईसीसी की तरफ से ताजा रैंकिंग का ऐलान कर दिया गया है. एक बार फिर से रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिल रहा है. टॉप में 2 भारतीय खिलाड़ियों का नाम शामिल है. आइए आपको बताते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी...

jacket (93)
1 / 6

 

Latest ICC rankings: टीम इंडिया ने 8 मार्च को टी20 विश्व कप का फाइनल जीत इतिहास रचने का काम किया था. टूर्नामेंट में इस खास प्रदर्शन का फायदा टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों को भी हुआ है. आईसीसी की तरफ से जारी की गई ताजा रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों की धूम देखने को मिल रही है. टी20 बल्लेबाजों की टॉप 10 रैंकिंग में एक बार फिर से 4 भारतीय खिलाड़ियों को जगह मिली है. तो वहीं टॉप 2 पोजीशन पर भारतीय बल्लेबाज ही हैं. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि IPL 2026 से पहले लेटेस्ट ICC रैंकिंग में किन 5 बल्लेबाजों का दबदबा है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा2 / 6

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 विश्व कप के फाइनल में ताबड़तोड़ पारी खेली. कीवी गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए उन्होंने 52 रनों की पारी खेली थी. आईसीसी की रैंकिंग में वो अभी भी नंबर 1 की कुर्सी पर काबिज हैं. 875 रेटिंग के साथ वो टॉप पर बने हुए हैं.

विज्ञापन

ईशान किशन

ईशान किशन3 / 6

टीम इंडिया में लंबे समय के बाद वापसी कर रहे ईशान किशन ने भी टी20 विश्व कप में धमाकेदार प्रदर्शन किया है. इसका फायदा उन्हें आईसीसी बल्लेबाजों की रैंकिंग में भी हुआ. वो अब नंबर 2 पर पहुंच गए हैं. आईपीएल में किशन SRH के लिए खेलने उतरेंगे.

साहिबजादा फरहान

साहिबजादा फरहान4 / 6

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान टी20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे. आईसीसी की तरफ से रैंकिंग में अब वो तीसरे नंबर वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 848 रेटिंग के साथ वो तीसरे पायदान पर हैं. 

विज्ञापन

फिल सॉल्ट

फिल सॉल्ट5 / 6

इंग्लैंड के स्टार ओपनिंग बल्लेबाज फिल सॉल्ट आईसीसी की ताजा रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं. आईपीएल में सॉल्ट आरसीबी के लिए खेलते हुए नजर आने वाले हैं. उन्हें ओपनिंग के लिए विराट कोहली का साथ मिलेगा.

पथुम निसांका

पथुम निसांका6 / 6

श्रीलंका के स्टार बल्लेबाज पथुम निसांका का बल्ला भी टी20 विश्व कप में जमकर गरजा था. आईसीसी की ताजा रैंकिंग में वो नंबर 5 के बल्लेबाज बने हुए हैं. आईपीएल में वो दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन