'ये कैसा बेवकूफी भरा खेल है...', ललित मोदी ने सचिन तेंदुलकर-राहुल द्रविड़ को लेकर दिया चौंकाने वाला बयान

टी-20 वर्ल्ड कप 2007 को याद करते हुए ललित मोदी ने एक किस्सा साझा किया है, जिसमें उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को लेकर बड़ा खुलासा किया है. आइए जानते हैं पूरी कहानी.

Cricket News (51)
1 / 6

आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी अपने बयानों को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं. ललित ने आईपीएल 2026 के दौरान अपने बयानों से काफी सुर्खियां बिखेरी थी. अब उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2007 को लेकर बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ को लेकर एक बयान दिया है, जो चर्चा के केंद्र में आ चुका है.  

विज्ञापन

ललित ने साझा किया किस्सा

ललित ने साझा किया किस्सा2 / 6

ललित मोदी ने बताया कि वह टी-20 वर्ल्ड कप 2007 से पहले सचिन सेंदुलकर और राहुल द्रविड़ से निजी तौर पर मिले थे. ललित ने इस दौरान भारतीय सीनियर खिलाड़ियों को टी-20 वर्ल्ड कप 2007 में भाग लेने के लिए कहा था. ये भी पढ़ें: IND vs AFG: टीम इंडिया को मिल गया विराट कोहली का रिप्लेसमेंट! 

विज्ञापन

सीनियर खिलाड़ियों ने किया था मना

सीनियर खिलाड़ियों ने किया था मना3 / 6

लेकिन सचिन तेंदुलकर और अन्य सीनियर खिलाड़ियों ने टी-20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया था. अब ललित ने इस बातचीत को अपने इंटरव्यू के जरिए साझा किया है. उन्होंने पूरा किस्सा बताया है. ये भी पढ़ें: ट्राई सीरीज के लिए BCCI बदलेगी टीम इंडिया का स्क्वाड!

मैं खिलाड़ियों से मिलने गया-ललित

मैं खिलाड़ियों से मिलने गया-ललित4 / 6

ललित ने कहा "जब भारत 2007 में इंग्लैंड दौरे पर था, तब मैं ड्रेसिंग रूम में हर खिलाड़ी के पास गया. मैंने उनसे कहा, 'कृपया, मैं आपसे विनती करता हूं कि आप टी20 खेलें.' उन्होंने कहा, 'ललित, क्या तुम मजाक कर रहे हो? यह कैसा बेवकूफी भरा खेल है? हम इसे नहीं खेलना चाहते.' ड्रेसिंग रूम में हर किसी ने मुझसे यही कहा"

विज्ञापन

खिलाड़ियों ने क्यों किया मना?

खिलाड़ियों ने क्यों किया मना?5 / 6

उन्होंने आगे कहा "हमारा दौरा लंबा रहा है. हम अपने परिवारों के साथ रहना चाहते हैं." आज के समय में, क्या जनता (पहला), खिलाड़ी (दूसरा), और प्रशासक (तीसरा) किसी खिलाड़ी के विश्व कप न खेलने को स्वीकार करेंगे? हंगामा मच जाएगा."

धोनी ने बनाया था चैंपियन

धोनी ने बनाया था चैंपियन6 / 6

ललित ने आगे कहा कि बीसीसीआई ने इसके बाद युवा टीम को साउथ अफ्रीका टी-20 वर्ल्ड कप 2007 के लिए भेजा. कप्तानी एमएस धोनी को दी गई, टीम में ज्यादातर अनुभवीहीन खिलाड़ी के रहने के बाद भी भारतीय टीम चैंपियन बनी. इस टीम में वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और युवराज सिंह जैसे स्टार शामिल थे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन