2027 के वनडे वर्ल्ड कप में रोहित शर्मा की जगह खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? पूर्व भारतीय क्रिकेटर का टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान

Vaibhav Sooryavanshi: एक पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने वैभव सूर्यवंशी को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप में मौका देने की बात की है. अगर ऐसा कुछ हुआ, तो रोहित शर्मा की जगह पर खतरा मंडरा सकता है, क्योंकि टॉप ऑर्डर में पहले ही काफी प्रतियोगिता है.

rohit sharma vaibhav sooryavanshi (1)
1 / 6

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I मैच में अपना डेब्यू किया. उनके लिए टीम इंडिया की जर्सी में पहला मैच कुछ खास साबित नहीं हुआ. हालांकि, उन्हें भविष्य का सुपरस्टार माना जा रहा है. सूर्यवंशी ने पिछले एक साल में हर एक फॉर्मेट में धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. अब पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने इच्छा जताई है कि वैभव सूर्यवंशी को 2027 के वनडे वर्ल्ड कप का हिस्सा बनना चाहिए. अगर ऐसा कुछ होता है, तो रोहित शर्मा की जगह पर खतरा मंडरा सकता है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान2 / 6

PTI से बात करते हुए लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी ने अगर टी20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन किया, तो आने वाले वनडे वर्ल्ड कप में उन्हें मौका मिलना चाहिए. वो मैच विनर हैं. वो हर फॉर्मेट में भारत के लिए मैच विनर रहेंगे.' (Image: AI Generated)

विज्ञापन

कोच गौतम गंभीर को दी अहम सलाह

कोच गौतम गंभीर को दी अहम सलाह3 / 6

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने गौतम गंभीर को अहम सलाह दी. उन्होंने कहा, 'अगर वो खेलते हैं, तो उन्हें लगातार मौके दिए जाने चाहिए. वो भारत के लिए अगले 20 साल का निवेश है. वैभव सूर्यवंशी को कोच और कप्तान समेत अन्य खिलाड़ियों का सपोर्ट चाहिए.' (Image: Instagram/gautamgambhir55)

वैभव खेले, तो रोहित की जगह पर रहेगा खतरा

वैभव खेले, तो रोहित की जगह पर रहेगा खतरा4 / 6

रोहित शर्मा का लक्ष्य 2027 का वनडे वर्ल्ड कप है. उन्हें अगले वर्ल्ड कप तक टीम में रहने के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने की जरूरत है. अगर वैभव सूर्यवंशी को मौका मिला और उन्होंने खूब रन बनाए, तो टीम इंडिया उन पर निवेश करके रोहित शर्मा को बाहर बैठा सकती है. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट A में कैसा है रिकॉर्ड?

वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट A में कैसा है रिकॉर्ड?5 / 6

वैभव सूर्यवंशी ने एकदिवसीय क्रिकेट में 13 मैच खेले हैं और 43.38 के औसत से बल्लेबाजी करते हुए 564 रन बनाए हैं. उनके नाम एक शतक और दो अर्धशतक हैं. (Image: AI Generated)

टी20 डेब्यू पर जल्दी आउट हो गए वैभव

टी20 डेब्यू पर जल्दी आउट हो गए वैभव6 / 6

वैभव सूर्यवंशी का T20I डेब्यू उतना खास नहीं रहा. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे T20I में 10 गेंदों का सामना करते हुए 14 रन बनाए, जिसमें 2 छक्के शामिल थे. अब उम्मीद है कि सूर्यवंशी अगले मैच में बड़ी पारी खेलेंगे. (Image: AI Generated)

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन