Kuldeep Yadav Wedding: कुलदीप और वशिंका लिए सात फेरे, शादी की पहली तस्वीरें आई सामने

Kuldeep Yadav Wedding: टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा के साथ मसूरी में शादी कर ली है. शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

Kuldeep Yadav Wedding
1 / 7
Kuldeep Yadav Wedding

Kuldeep Yadav Wedding: भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव ने 14 मार्च को अपनी बचपन की दोस्त वंशिका चड्ढा से मसूरी में एक भव्य समारोह में शादी कर ली. कुलदीप और वंशिका की शादी मसूरी के द सेवॉय होटल में हुई, जहां कुलदीप के परिवार, करीबी दोस्तों और क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े सितारे एक साथ आए. शादी की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं.  

विज्ञापन

कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी

कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से की शादी2 / 7

कुलदीप-वंशिका की शादी की रस्में पिछले तीन दिनों से होटल में चल रही थीं. शादी से पहले हल्दी, मेहंदी और संगीत जैसी पारंपरिक रस्में धूमधाम से संपन्न हुईं. ये शादी टी20 वर्ल्ड कप में भारत की जीत के बाद हुई है, जिससे कुलदीप का यह समय और भी खास बन गया है.

विज्ञापन

कुलदीप और वंशिका ने लिए सात फेरे

कुलदीप और वंशिका ने लिए सात फेरे3 / 7

कुलदीप और वंशिका जयमाला समारोह के लिए हाथ में हाथ डालकर मंच तक गए, जहां उन्होंने एक-दूसरे को मालाएं पहनाईं और बाद में सात फेरे पूरे लिए. इस खास मौके पर क्रिकेट की दुनिया के कई बड़े नाम मौजूद रहे और नए जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दीं.

घोड़े पर सवार होकर निकाली बारत

घोड़े पर सवार होकर निकाली बारत4 / 7

कुलदीप यादव सुनहरी शेरवानी में सजे हुए घोड़े पर सवार होकर अपनी बारात के साथ दुल्हन को घर लाने निकले. इस दौरान उनके दोस्त, मेहमान और साथी क्रिकेटर गुलाबी और सफेद पगड़ी पहनकर ढोल और नगड़ो की धुन पर जोरदार नाच-गान कर रहे थे.

विज्ञापन

धीरेंद्र शास्त्री भी रहे मौजूद

धीरेंद्र शास्त्री भी रहे मौजूद5 / 7

होटल के अंदर बनाए गए शादी के मंडप को कोलकाता से मंगाए गए शानदार फूलों से खूबसूरती से सजाया गया था. शादी में मौजूद प्रमुख अतिथियों में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री भी शामिल थे. वहीं, शादी से पहले, कुलदीप ने वीडियो कॉल के जरिए जगद्गुरु रामभद्राचार्य से आशीर्वाद भी लिया.  

चहल-तिलक समेत कई क्रिकेट सितारे हुए शामिल

चहल-तिलक समेत कई क्रिकेट सितारे हुए शामिल6 / 7

कुलदीप की शादी में युजवेंद्र चहल, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह समेत कई क्रिकेट सितारे शामिल हुए. शादी में शामिल होने मसूरी पहुंचे चहल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "मैं अपने भाई की शादी को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं, खूब नाचूंगा और मजे करूंगा." वहीं, तिलक ने कहा कि, "हम कुलदीप की शादी में पूरी तरह से मस्ती करेंगे और फिर आईपीएल की तैयारी करेंगे."  

विज्ञापन

17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन

17 मार्च को लखनऊ में रिसेप्शन7 / 7

शादी के बाद कुलदीप और वंशिका का 17 मार्च को लखनऊ में एक भव्य रिसेप्शन होगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस खास मौके पर विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव, सुनील गावस्कर, रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, सुरेश रैना, मोहम्मद कैफ और पीयूष चावला जैसे कई बड़े क्रिकेट सितारे भी शामिल होंगे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन